नामांकन करेंगे मोदी

25 अप्रैल को रोड शो के बाद 26 को मोदी वाराणसी करेंगे नामांकन

1276 0

नई दिल्ली। पीएम मोदी 26 अप्रैल को वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाख़िल करेंगे. इस दौरान उनके साथ भाजपा के कई बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री मौजूद होंगे। नामांकन से पहले पीएम काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। नामांकन के एक दिन पहले यानी 25 अप्रैल को पीएम मोदी वाराणसी में रोड शो करेंगे।

ये भी पढ़ें :-कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश को कांग्रेस ने बनाया एटीएम, निकल रहे नोट – पीएम मोदी 

आपको बता दें साल 2014 में वाराणसी में पीएम मोदी के नामांकन के दौरान जुलूस और रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी थी. पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की कोशिश है कि इस बार भी साल 2014 की तरह पीएम मोदी के रोड शो और नामांकन में ज्यादा भीड़ इकट्ठा की जाए।

ये भी पढ़ें :-प्रियंका और सोनिया की मौजूदगी में आज अपने संसदीय क्षेत्र मे नामांकन भरेंगे राहुल गांधी 

जानकारी के मुताबिक साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को तीन लाख 71 हजार वोटों से हराया था। पीएम मोदी को कुल पांच लाख 81 हजार वोट मिले थे. वहीं, इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय की जमानत जब्त हो गई थी। उन्हें सिर्फ करीब 75 हजार वोट मिले थे। साल 2014 को लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी गुजरात की वडोदरा सीट से भी चुनाव लड़े थे और यहां भी उन्होंने जीत दर्ज की थी।

Related Post

cm yogi

सीएम योगी ने की मकर संक्रांति मेले की तैयारियों की समीक्षा, कहा- महिला पुलिस व सीसीटीवी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए

Posted by - December 16, 2023 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को जनपद गोरखपुर में मकर संक्रांति मेले की तैयारियों की…
PM Modi

आतंक पर पीएम मोदी का करारा हमला, दुश्मन कहीं भी हो “हौंक” दिया जाएगा

Posted by - May 30, 2025 0
कानपुर/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi) ने शुक्रवार को कानपुर में हजारों करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण…
cm yogi in civil hospital

CM योगी ने सिविल अस्पताल पहुंच कर लिया वैक्सीनेशन का जायजा

Posted by - March 1, 2021 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वैक्सीनेशन का जायजा लिया है। इस दौरान उन्होंने…