दिग्विजय के रोड शो

दिग्विजय के रोड-शो में लगे मोदी-मोदी के नारे, एफआईआर दर्ज

1080 0

भोपाल। आज कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में साधु-संतों ने रोड-शो किया। इस रोड-शो में खुद दिग्विजय सिंह और उनके करीबी कम्प्यूटर बाबा भी शामिल थे। इसी दौरान दूसरी तरफ कुछ लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते नजर आए। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें साधु-संतों के रोड शो के बीच कुछ लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे।

ये भी पढ़ें :-प्रियंका के दुर्योधन वाले बयान पर बोली राबड़ी – गलत किया, जल्लाद कहना चाहिए

आपको बता दें इस मामले में नारा लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। इस पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने उलटा दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि,” इस रोड शो में भीड़ बढ़ाने के लिए पुलिसवालों को भगवा पहनाकर खड़ा किया था। इतना ही नहीं जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें :-अभी जेल के दरवाजे तक पहुंचाया 5 साल में कर दूंगा अंदर –पीएम मोदी 

जानकारी के मुताबिक दिग्विजय की इस रैली में पूरा माहौल भगवा रंग में रंगा नजर आया। रैली में शामिल लोगों ने भगवा झंडा लिया हुआ था और गले में भगवा पट्टे भी ओढ़े हुए थे। इस दौरान मध्यप्रदेश पुलिस के जवान भी सादी वर्दी पहने गले में भगवा रंग का पटका डाले नजर आए।

Related Post

डीएचएफएल होगी दिवालिया

तेज होगी डीएचएफएल दिवालिया प्रक्रिया, आरबीआई ने समिति गठित की

Posted by - November 22, 2019 0
नई दिल्ली। एनबीएफसी दीवान हाउसिंग फाइनेंस कार्पोरेशन (डीएचएफएल)दिवालिया होने के कगार पर पहुंच चुकी है। इसके लिए आरबीआई ने तीन…

प्रियंका गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरा

Posted by - October 22, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला…
CM Yogi

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन

Posted by - March 1, 2026 0
वाराणसी: गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बाबा विश्वनाथ व काशी कोतवाल काल भैरव का दर्शन-पूजन किया।…