चुनाव आयोग से मोदी को क्लीन चिट, कांग्रेस ने MCC को कहा ‘मोदी कोड ऑफ कंडक्ट’

954 0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव आयोग से मिली क्लीन चिट पर कांग्रेस ने कड़ा एतराज जताया है। कांग्रेस ने कहा कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट अब ‘मोदी कोड ऑफ कंडक्ट’ बन गया है। बता दें कि मंगलवार को आयोग ने कहा था कि पीएम ने रैली में भाषण देते हुए आचार संहिता का कोई उल्लंघन नहीं किया था।

ये भी पढ़ें :-महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बड़ा नक्सली हमला, 15 जवानों के घायल होने की आशंका 

कांग्रेस ने कहा कि आर्टिकल 324  मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट बन गया ‘मोदी कोड ऑफ कंडक्ट’ 

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए चुनाव आयोग पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने लिखा कि हमलोग काफी दुखी हैं कि आर्टिकल 324 और मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के बावजूद पीएम को चुनाव आयोग ने छोड़ दिया। मोदी जी और दूसरों के लिए अलग-अलग कानून नहीं हो सकता। अब ये साफ हो गया है कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट ‘मोदी कोड ऑफ कंडक्ट’ बन गया है।

पीएम मोदी पर महाराष्ट्र के वर्धा में चुनावी रैली के दौरान आचार संहिता उल्लंघन करने का लगा था आरोप 

बता दें कि पीएम मोदी पर महाराष्ट्र के वर्धा में चुनावी रैली के दौरान आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप लगा था। कांग्रेस ने पीएम की चुनाव आयोग में शिकायत की थी। उनका आरोप था कि मोदी ने राहुल गांधी के केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने पर अपरोक्ष रूप से सवाल उठाए थे, लेकिन आयोग ने पीएम का भाषण को सुनने के बाद उन्हें क्लीन चिट दे दी।

ये भी पढ़ें :-पीएम नरेंद्र मोदी के भाई की पत्नी का निधन, भगवतीबेन लंबे समय से थीं बीमार

पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस ने हिंदुओं को बदनाम किया

बता दें कि बीते एक अप्रैल को महाराष्ट्र के वर्धा में चुनावी रैली के दौरान पीएम ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा था कि उन्हें वायनाड से चुनाव लड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि उस क्षेत्र में अल्पसंख्यकों का दबदबा है। पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस ने हिंदुओं को बदनाम किया। लोगों ने उन्हें अब सजा देने का मन बना लिया है। उस पार्टी के नेता अब ऐसे क्षेत्रों से न चुनाव लड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं जहां हिंदुओं की संख्या ज़्यादा है और इसलिए वो भाग कर के ऐसी जगह जा रहे हैं जहां देश का बहुसंख्यक अल्पसंख्यक है। वह वहां शरण लेने के लिए मजबूर हो गए हैं।

Related Post

समाज में घृणा, नफरत फैलाने वाली भाजपा को आने वाले विधानसभा के चुनाव में सिरे से नकार दें – नरेश उत्तम पटेल

Posted by - September 8, 2021 0
किसान नौजवान पटेल यात्रा लेकर निकले समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का स्थान-स्थान पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने…
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- प्रज्ञा ठाकुर हैं तो बीजेपी को दुश्मनों की जरूरत नहीं…

Posted by - November 28, 2019 0
नई दिल्ली। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में चर्चा के दौरान महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर…

‘एवेंजर्स:एंडगेम’ बनाती नजर आ रही नया रिकॉर्ड, इतने करोड़ का आंकड़ा पार

Posted by - May 10, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। हॉलीवुड की फिल्म ‘एवेंजर्स:एंडगेम’ नए रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है। फिल्म जल्द ही 400 करोड़ पार करती…
cm yogi

तत्परता से करें लोगों की समस्याओं का निस्तारण : सीएम योगी

Posted by - September 22, 2024 0
गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लगातार तीसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का…