Anand Bardhan

हर जिले में बनेगा मॉडल स्किल सेंटर, एडीबी से वित्तपोषण के लिए तैयार होंगे बड़े प्रोजेक्ट : मुख्य सचिव

43 0

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में कम से कम एक मॉडल स्किल सेंटर विकसित किया जाए, जहां युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेशन और 100 प्रतिशत प्लेसमेंट पर विशेष फोकस किया जाए। इसके लिए विभागों को एक समग्र (होलिस्टिक) योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

सचिवालय में गुरुवार को एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) और उत्तराखंड सरकार के विभिन्न निर्माण विभागों के बीच आयोजित बैठक में आनन्द बर्द्धन ने यह निर्देश दिए। बैठक में राज्य में चल रहे और प्रस्तावित विकास परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई, साथ ही विभागों ने अपने प्रमुख प्रोजेक्ट्स का प्रस्तुतीकरण भी किया।

एडीबी से वित्तपोषण के लिए तैयार होंगे प्रस्ताव

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने लोक निर्माण विभाग को प्रदेश में पुलों के निर्माण और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के ट्रीटमेंट से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए एडीबी को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने टिहरी झील रिंग रोड परियोजना को प्राथमिकता पर लेते हुए इसे एडीबी से वित्तपोषित कराने की बात कही।

उद्यान, शहरी विकास और टाउनशिप पर फोकस

आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने कहा कि उद्यान विभाग की योजनाओं को भी एडीबी के माध्यम से वित्तपोषित किया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) से वित्तपोषित जनपदों को छोड़कर अन्य जनपदों के प्रस्ताव एडीबी को भेजे जाएं।

उन्होंने अर्बन मोबिलिटी और अर्बन प्लानिंग को भी एडीबी परियोजनाओं में शामिल करने पर जोर देते हुए ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड टाउनशिप विकास परियोजनाएं तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा।

प्राथमिकता तय कर भेजें प्रस्ताव

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने सभी विभागों को अपनी-अपनी योजनाओं की प्राथमिकता तय करने और चरणबद्ध तरीके से महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स के प्रस्ताव एडीबी को भेजने के निर्देश दिए, ताकि राज्य के विकास कार्यों को गति मिल सके।

बैठक में एडीबी की कंट्री डायरेक्टर मियो ओका ने उत्तराखंड में चल रहे प्रोजेक्ट्स पर चर्चा करते हुए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की और विभागों से नए प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नितेश कुमार झा, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, दिलीप जावलकर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Post

भाजपा द्वारा शिवसेना भवन ध्वस्त करने की बात पर बोले सीएम उद्धव- इतनी तेज थप्पड़ मारेंगे कि…

Posted by - August 2, 2021 0
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि धमकाने वाली भाषा बर्दाश्त नहीं की…
Ayodhya Verdict

Ayodhya Verdict: फैसले से असंतुष्ट ओवैसी, कहा- हमें 5 एकड़ भूमि के प्रस्ताव को अस्वीकार करना चाहिए

Posted by - November 9, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है। इसे फैसले को…
Itisha Singh

वर्ल्ड ताइक्वांडो पार्टनरशिप प्रोग्राम के लिए लखनऊ की इतिशा सिंह का चयन

Posted by - December 22, 2020 0
लखनऊ। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल लखनऊ की 10 वीं कक्षा की छात्रा इतिशा सिंह (Itisha Singh) का वर्ल्ड ताइक्वांडो पार्टनरशिप…
pm modi inaugurated the 38th national games

प्रधानमंत्री ने किया राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन, बोले- खेलों से बढ़ती है देश की प्रोफाइल

Posted by - January 28, 2025 0
देहारादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के प्रेरक संबोधन और अधिकारिक उद्घोषणा के साथ ही मंगलवार शाम से उत्तराखंड में…
CM Vishnu Dev Sai

सीएम विष्णु देव साय ने किया ‘मेक इन सिलिकॉन’ संगोष्ठी का शुभारंभ

Posted by - November 7, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) नवा…