राज ठाकरे के बेटे की राजनीति में एंट्री

राज ठाकरे के बेटे की राजनीति में एंट्री के साथ बदला एमएनएस का झंडा और नारा

927 0

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को मुंबई में पार्टी के पहले महाधिवेशन पर नया भगवा झंडा लॉन्च किया। यह वही झंडा है, जिसकी तस्वीरें दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही के एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को भी गुरुवार को पार्टी में शामिल हो गए हैं।

बाल ठाकरे की 94वीं जयंती पर एमएनएस के पांच रंग के झंडे को अब भगवा रंग दिया

एमएनएस के पांच रंग के झंडे को अब भगवा रंग दिया गया है। पार्टी के तरफ से जारी किए गए इस झंडे में शिवाजी महाराज के शासनकाल की मुद्रा प्रिंट है। झंडे पर संस्कृत में श्लोक लिखा गया है- ‘प्रतिपच्चन्द्रलेखेव वर्धिष्णुर्विश्ववन्दिता, शाहसूनो: शिवस्यैषा मुद्रा भद्राय राजते।’

झंडे को लॉन्च करने से पहले राज ठाकरे ने अपने चाचा बाला साहब ठाकरे को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि आज बाल ठाकरे की 94वीं जयंती है। हाल में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में एमएनएस ने 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, लेकिन उन्हें केवल एक सीट पर जीत मिली।

पंगा : कंगना रनौत बोलीं-इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों की कोख से पैदा होते हैं दुष्कर्मी

कार्यकर्ताओं ने पहनी भगवा टोपी, लगाए नारे

महाधिवेशन में महाराष्ट्र से पार्टी के कार्यकर्ता मुंबई के गोरगांव पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के तरीकों में बदलाव किया। उन्होंने जय भवानी, जय शिवाजी के नारे लगाए। साथ ही कार्यकर्ता भगवा रंग की टोपी पहने हुए नजर आए।

राज ठाकरे के बेटा अमित ठाकरे भी सक्रिय राजनीति में

एमएनएस के महाधिवेशन में पार्टी प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को भी सक्रिय राजनीति में उतारने की घोषणा की। राज कफी समय से बेटे को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे थे। कई बार अमित पदाधिकारी के तौर पर पार्टी से जुड़ी बैठकों में भी शामिल हुए।

आदित्य ठाकरे के बाद अब अमित ठाकरे

राजनीतिक जानकार बताते हैं कि शिवसेना ने आदित्य ठाकरे को पूरी तरह राजनीति में उतार दिया है। हाल ही में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में आदित्य वर्ली सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने। इसके बाद में उन्हें पिता उद्धव के कैबिनेट में भी जगह दी गई। ऐसे में राज ठाकरे ने भी अमित को सक्रिय राजनीति में उतारकर राज्य के युवा वोटर्स को लुभाना चाहा है।

Related Post

कोरोना

भारत के सिर्फ तीन राज्यों से कोरोना संक्रमण के 60.18 फीसदी मामले

Posted by - June 29, 2020 0
नई दिल्ली । वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से महाराष्ट्र, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और तमिलनाडु की स्थिति भयावह होती जा…

बीजेपी अध्यक्ष का शिवसेना के खिलाफ जंग का एलान, साथ लड़े तो ठीक वर्ना उखाड़ फेंकेंगे

Posted by - January 7, 2019 0
मुंबई। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को अप्रत्यक्ष रूप से अपनी सहयोगी…
Chandrashekhar Upadhyay

अपनी शक्ति को पहचानें और उसका आह्वान करें : चंद्रशेखर उपाध्याय

Posted by - September 5, 2021 0
भाजपा से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को हल्द्वानी से सारथी नामक  प्रदेश-स्तरीय सामाजिक-आन्दोलन आरंभ किया। ‘हिन्दी से…
Trivendra Singh Rawat

हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Posted by - March 15, 2024 0
हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) हरिद्वार संसदीय क्षेत्र (Haridwar Lok Sabha Seat) से भाजपा…