cm dhami

संवाद स्थापित करने को निजी तौर पर भी जुटें विधायक: सीएम धामी

367 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने महा जनसंपर्क अभियान में आमजन से संवाद स्थापित करने के लिए निजी तौर पर विधायकों से जुटने का आह्वान किया।

राष्ट्रव्यापी महा जनसंपर्क अभियान को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की मौजूदगी में पार्टी विधायकों की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने सभी विधायकों से इस अभियान को संगठन के साथ समन्वयन बनाते हुए व्यक्तिगत तौर पर भी अधिक से अधिक सफल बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि इन तमाम कार्यक्रमों के माध्यम से हमें जनता के बीच केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचानी है। इस दौरान उन्होंने अभियान के तहत हो रहे टिफिन कार्यक्रम को लेकर कहा, यह वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं लोगों से जुड़ने और जोड़ने का बेहतर माध्यम है।

सीएम धामी ने की शांति अपील, बोले- कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा की मैं स्वयं भी संगठन की ओर से बताए कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभाग करता हूं। उन्होंने अपील करते हुए कहा सभी विधायकों को भी इस तरह की अधिक से अधिक टिफिन बैठकों में सम्मिलित होकर लोगो से जुड़ने का कार्य और तेज़ी से करना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि इस अभियान के तहत संपन्न हुए सभी आयोजन बेहद सफल रहे हैं और इसी तरह हम सबको आगे भी शेष कार्यक्रमों को भव्य स्वरूप देना है। इस सब में आप सभी विधायकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। इन तमाम कार्यक्रमों का लाभ जमीनी स्तर पर पार्टी के बाद आपको ही सबसे अधिक मिलना स्वाभाविक है। इस दौरान उन्होंने सभी विधायकों से लोकसभा स्तर पर प्रस्तावित 5 बड़ी रैलियों को लेकर चर्चा कर विशेष निर्देश दिए।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने सभी विधायकों को लोकसभा स्तर पर किए गए पत्रकार वार्ता सोशल मीडिया मीट कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा स्तर पर भी सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने बताया, पार्टी की ओर से तय किया गया है कि प्रत्येक विधायक को इस माह की मन की बात कार्यक्रम 18 जून को अपनी विधानसभा में न्यूनतम 500 की संख्या के साथ करना है। इसके अतिरिक्त आपातकाल दिवस एवं अन्य कार्यक्रमों में भी अधिकतम जन सहभागिता सुनिश्चित करनी है। मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को आगे बढ़ाते हुए हमें प्रत्येक बूथ पर 10-10 अच्छे कार्यकर्ताओं की सूची बनानी है जिनमें से आगे चलकर विस्तारकों की टीम लोकसभा  चुनाव के लिए तैयार होनी है। इसके अतिरिक्त 27 जून को भोपाल में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को बूथ स्तर पर अधिक से अधिक संख्या में वर्चुअली सुनने के लिए हमें प्रयास करने हैं।

पिछले 09 सालों में देश के विकास में अभूतपूर्व कार्य: सीएम धामी

बैठक में पार्टी के सभी विधायकों,प्रदेश महामंत्री,प्रदेश मीडिया प्रभारी समेत अभियान से जुड़े वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुंभ 2025: योगी सरकार के दिव्य, भव्य, स्वच्छ और नव्य कुम्भ के मुरीद हुए विदेश से आए संत

Posted by - December 15, 2024 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) के आयोजन के पहले महाकुम्भ नगर में देश के कोने कोने से आए साधुओं…
Chandrashekhar Upadhyay

हाईकोर्ट की सीढ़ियों पर हिन्दी की पहली ‘पदचाप’ का दिन है 12 अक्टूबर

Posted by - October 12, 2023 0
देहारादून। 12 अक्टूबर, 2004 को   देश के सबसे कम आयु के एडीशनल एडवोकेट जनरल चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय…

गुजरात के हीरा कारोबारी पर आयकर विभाग का छापा, 500 करोड़ की हेरा-फेरी का हुआ खुलासा

Posted by - September 25, 2021 0
नई दिल्ली। गुजरात के एक हीरा कारोबारी के यहां आयकर विभाग ने छापा मारा है। व्यापारी के 23 ठिकानों पर…
CM Yogi

सीएम योगी ने क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी

Posted by - March 23, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारत मां के सच्चे भक्त और क्रांतिकारियों को बलिदान दिवस पर याद करते…