विधायक अदिति सिंह

विधायक अदिति सिंह और अंगद की दोबारा हुई शादी, खास अंदाज में किया गृह प्रवेश

1182 0

नवांशहर। नवांशहर खास बहू उत्‍तर प्रदेश के रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह विशेष अंदाज में शनिवार को गृह प्रवेश हुआ। बता दें कि नवांशहर के विधायक अंगद सिंह व विधायक अदिति सिंह की दोबारा शादी हुई।

23 नवंबर को दोनों की शादी सिख रीति-रिवाजों के साथ नवांशहर के गांव सलोह में स्थित उनकी कोठी में हुई

इससे पहले उनकी शादी दिल्ली में 21 नवंबर को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। इसके बाद शनिवार को दोनों की शादी सिख रीति-रिवाजों के साथ नवांशहर के गांव सलोह में स्थित उनकी कोठी में हुई। पहले 23 नवंबर को पंजाब के मुख्य नेताओं के लिए चंडीगढ़ में रिस्पेशन पार्टी आयोजित की जानी थी, लेकिन अब पार्टी नवांशहर में विधायक अंगद के निवास स्थान पर ही होगी।

बताया जा रहा है कि आनंद कारज के बाद पंजाब के सभी कैबिनेट मंत्री, पंजाब की सभी पार्टियों के विधायक,सारे सांसद वर व बहु को आर्शीवाद देने के लिए पहुंचेंगे। अकाली दल के प्रधान व पूर्व उपमुख्मंत्री सुखबीर सिंह बादल भी शामिल हो सकते हैं।

 

अंगद और अदिति की शादी की रिस्पेशन में नवांशहर के दस हजार लोगों को शादी के कार्ड वितिरत किए गए हैं। जिले से करीब 10 हजार लोग शादी में हिस्सा ले रहे हैं। 10 हजार लोगों तक कार्ड पहुंचाने के लिए जहां विधायक अंगद की टीम के सभी लोग जुटे थे। वही नवांशहर के पार्षदों ने कार्ड बांटे।

नवांशहर राहों मार्ग में आरकेआर्य कालेज से पहले आर्य स्कूल के मैदान को दस हजार लोगों के लिए सजाया गया है। पंडाल लगाए गए हैं। यहीं पर एक ओर खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। शादी के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Related Post

AK Sharma

गलत कार्यों में शामिल विद्युत कार्मिकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के साथ दर्ज होगी एफआईआर: एके शर्मा

Posted by - March 12, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने होली के पर्व पर प्रदेशवासियों को…
Rajya Karmchari Sanyukt Parishad

मानव संपदा पोर्टल बना सिरदर्द, बिना शर्त होली पूर्व वेतन जारी करने की माँग

Posted by - February 26, 2026 0
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ प्र (Rajya Karmchari Sanyukt Parishad ) के महामंत्री अतुल मिश्रा ने मुख्यमंत्री को एवं मुख्य…
आग लगाने से रोकने पर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

आग लगाने से रोकने पर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

Posted by - March 30, 2021 0
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अन्तर्गत कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरा के मजरा भाटनखेड़ा गांव में रविवार की देर…