Job Fair

Mission Rozgar: बेरोजगारों को रोजगार, सपनों को योगी सरकार कर रही साकार

416 0

लखनऊ। यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ मिशन रोजगार (Mission Rozgar) के जरिए युवाओं के सपनों को पंख लगा रहे हैं। 2017 में योगी आदित्यनाथ के सत्ता संभालने के बाद से उत्तर प्रदेश में पात्रता ही नियुक्ति का एकमात्र पैमाना बना। इस पर खरा उतरने वाले अभ्यर्थियों को शुचितापूर्ण व पारदर्शिता से रोजगार के अवसर मुहैया कराए गए।

मिशन रोजगार (Mission Rozgar) के जरिए सरकार ने अनेक क्षेत्रों में युवाओं को जहां अपने पैर पर खड़ा होने में मदद की, वहीं कइयों को स्वावलंबन से भी जोड़ा गया। लोकसेवा आयोग के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक व प्रवक्ता पद पर ऑनलाइन नियुक्ति पत्र दिए गए। अभी तक चार चरणों में 6809 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर उन्हें शासकीय सेवा से जोड़ा गया।

1395 अभ्यर्थियों को जल्द दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र

लोकसेवा आयोग की तरफ से राजकीय विद्यालयों में चयनित प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों को जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑनलाइन नियुक्ति पत्र देंगे। मिशन रोजगार के तहत भ्रष्टाचार मुक्त, निष्पक्ष व पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत नवचयनित 1272 प्रवक्ता व 123 सहायक अध्यापकों सहित कुल 1395 अभ्यर्थियों को पांचवें चरण में जल्द ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

सहायक अध्यापक पद पर 6191 व प्रवक्ता पद पर 618 लोगों के सपनों को लगे पंख

मिशन रोजगार (Mission Rozgar) के तहत चार चरणों में 6809 लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें से कइयों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो कुछ को जनपद स्तर पर नियुक्ति पत्र दिए गए। अब तक 6191 सहायक अध्यापक व 618 प्रवक्ता राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की सेवाओं से जुड़े।

प्रथम चरण में सीएम ने 23 अक्टूबर 20 को 3317 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन नियुक्ति पत्र सौंपा था। 19 जनवरी 2021 में 138 सहायक अध्यापकों व 298 प्रवक्ता समेत कुल 436 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लघु उद्योगों के लिए अनेक संभावनाएं: सीएम धामी

फिर 12 अगस्त को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने फिर से युवाओं को शिक्षा विभाग में नौनिहालों का भविष्य संवारने के लिए 2846 चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन नियुक्ति पत्र दिया। इनमें से 2667 सहायक अध्यापक व 179 प्रवक्ता हैं। चौथे चरण में ऑनलाइन नियुक्ति पत्र पाकर 210  लोगों की सरकारी नौकरी के सपनों को संजीवनी मिली। इनमें से 141 प्रवक्ता व 69 सहायक अध्यापक शामिल रहे।

शुक्रवार को 431 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 431 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे। लोकभवन में सुबह 11 बजे समारोह के दौरान कृषि विभाग में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। यह जानकारी कृषि निदेशक विवेक कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थी शुक्रवार सुबह 7 बजे आधार कार्ड के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराएं।

Related Post

Jyotiraditya Scindia

कांग्रेस में अब माहौल ठीक नहीं, गुलाम नबी स्वयं हो गए आजादः सिंधिया

Posted by - August 27, 2022 0
ग्वालियर। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कहा कि कांग्रेस (Congress) में अब माहौल ठीक नहीं है,…
CM Bhupendra Patel took a holy dip in Triveni

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी लगाई पावन डुबकी, बोले- त्रिवेणी संगम में स्नान सौभाग्य की बात

Posted by - February 7, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) में उमड़ रहे आस्था के जनसमुद्र के बीच शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र…
Amit Shah Home Minister

नक्सली हमले के बावजूद प्रचार कर रहे बघेल को भाजपा ने घेरा, शाह ने रद्द किए कार्यक्रम

Posted by - April 4, 2021 0
छत्तीसगढ़। नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में शनिवार शाम नक्सलियों ने 700 से अधिक सुरक्षाबलों को घेरकर उन पर हमला कर…