गुमशुदा लड़की का शव खेतों में मिला

गुमशुदा लड़की का शव खेतों में मिला

1084 0

बहराइच जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र में 18 साल की एक गुमशुदा लड़की का शव बृहस्पतिवार को एक खेत से पुलिस ने बरामद किया। पुलिस के अनुसार यह युवती चार दिन पहले घर से लापता हुई थी।  हुजूरपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने शुक्रवार को बताया कि थाना क्षेत्र के करैला शहबाजपुर के एक व्यक्ति ने 31 मार्च को होली के दिन से अपनी लड़की के लापता होने की शिकायत की थी और बताया था कि उसका पता नहीं लग पा रहा है।
उन्होंने बताया कि पुलिस व परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो लड़की का शव गांव के निकट गेहूं के एक खेत में पड़ा मिला। यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक,पत्नी और सहायक कोरोना संक्रमित

यादव ने बताया कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं। लड़की को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। प्रथम दृष्टया मिर्गी का दौरा पड़ने से लड़की की मौत की संभावना जताई जा रही है। हालांकि किसी नतीजे पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पहुंचा जा सकता है। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और बताया कि पुलिस की चार टीमें घटना की पड़ताल करने में जुटी है।

Related Post

CM Bhajanlal

राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट में मुख्यमंत्री ने निवेशकों को किया आमंत्रित

Posted by - August 22, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि जयपुर में शुरू हो रहे उत्तर भारत के पहले विप्रो…
CM Dhami participated in the “Save Himalaya Campaign-2025” program

हिमालय के संरक्षण के लिए विकास के साथ पर्यावरण का संतुलन जरूरी: मुख्यमंत्री

Posted by - September 9, 2025 0
मसूरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को मसूरी रोड स्थित एक होटल में हिन्दुस्तान समाचार पत्र द्वारा…
Mamta Banergy

बंगाल चुनाव : TMC उम्मीदवारों की सूची जारी, नंदीग्राम सीट से ही चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी

Posted by - March 5, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी (tmc releases list of candidates) कर…