Rape victim

नाबालिग रेप पीड़िता ने बलात्कारी को दी सजा, गला घोटकर कर दी हत्या

540 0

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के कोटकासिम थाना इलाके में करीब 20 दिन पहले हुई पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या की गुत्थी (Murder mystery) को पुलिस ने आखिरकार सुलझा लिया है। युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि नाबालिग रेप पीड़िता (Rape victim) ने की थी। इस मामले में पुलिस ने 14 वर्षीय बालिका (Rape victim)को निरूद्ध किया है। पुलिस के सामने नाबालिग बालिका ने इस अपराध को स्वीकार किया है कि पूर्व सरपंच का बेटा उसे ब्लैकमेल करके उसके साथ रेप करता था। इससे तंग आकर उसने चुन्नी और तार से गला घोंटकर उसे मार डाला।

कोटकासिम थानाधिकारी महावीर सिंह शेखावत ने बताया कि बालिका ने शारीरिक शोषण से परेशान होकर विक्रम उर्फ लाला की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में पता चला कि विक्रम नाबालिग का शारीरिक शोषण करता था। 17 मई की रात को भी वह शराब के नशे में नाबालिग के साथ गलत काम करने आया था। आखिरकार नाबालिग ने परेशान होकर विक्रम की अपने दुपट्टे और तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद मौके से सबूत भी मिटा दिए।

ज्ञानवापी मामले में सर्वे का आदेश देने वाले जज को मिला धमकी भरा पत्र

विक्रम उर्फ लाला के परिजनों ने 18 मई की सुबह करीब 5 बजे पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। उसके बाद शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के बाद उच्च अधिकारियों ने भी मौका मुआयना किया। इस घटना ने सबको हिला कर रख दिया है।

मुख्तार अंसारी से नरमी बरतना डिप्टी जेलर को पड़ा भारी, सस्पेंड

Related Post

District administration is committed to providing education security to every daughter: Savin Basnal

डीएम से मिली थी बालिकाएं, ऑन द स्पॉट स्कूल में दाखिल; चौथी बड़ी बहन को जोड़ा रोजगारपरक प्रशिक्षण

Posted by - September 2, 2025 0
देहरादून: जिला प्रशासन द्वारा असहाय व्यथित भटकते जीवन में उम्मीद एवं आशा व शिक्षा की किरण दिखाने का कार्य निरंतर…
SBI Quick App

एसबीआई पूंजी जुटाने के लिए एनएसई में अपनी 1.01 प्रतिशत शेयर बेचेगी

Posted by - January 4, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) पूंजी जुटाने की कोशिशों के तहत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में अपनी 1.01 प्रतिशत…

दिल्ली के बादशाह 18-18 घंटे काम कर रहे… ऐसे PM का होना भारत के लिए हानिकारक- ओवैसी का तंज

Posted by - August 5, 2021 0
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने लॉकडाउन और बेरोजगारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Women's Hockey

महिला हॉकी : उदिता बोलीं- टोक्यो ओलंपिक पर है हमारा पूरा फोकस

Posted by - December 8, 2020 0
बेंगलुरू। भारतीय महिला हॉकी (Women’s Hockey) टीम के अटैकिंग मिडफील्डर उदिता ने अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों…