Kavad

गृह मंत्रालय ने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए जारी की एडवाइजरी

677 0

नई दिल्ली: कावड़ यात्रा (Kavad Yatra) को लेकर सरकार ने कमर कस ली है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो की थ्रेट रिपोर्ट के आधार पर कावड़ यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी की है। कट्टरपंथियों या आतंकियों द्वारा कांवड़ यात्रियों को निशाना बनाए जाने का अंदेशा देखते हुए सतर्क रहने और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है। किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए ज्यादा से ज्यादा पुलिस बल तैनात किए जाए।

इन राज्यों को जारी की एडवाइजरी

सावन लगते ही गुरुवार से देश की पवित्र नदियों से शिव मंदिरों में जल अर्पित करने के लिए कांवड़ यात्रियों के जत्थे रवाना हो गए हैं। यूपी समेत देश के अनेक राज्यों में बड़े पैमाने पर ये यात्राएं निकाली जाती हैं। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों को निर्देश दिए है। रेलवे बोर्ड को भी ट्रेनों में खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। एडवाइजरी के मुताबिक कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाना चाहिए।

हैदराबाद से गौहर चिश्ती गिरफ्तार, अजमेर की अदालत में पेशी

रखी जा रही निगरानी

बता दें, कोरोना महामारी के कारण बीते दो साल बाद इस साल कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। करीब एक माह चलने वाले मेले के दौरान कम से कम चार करोड़ कांवड़िये हरिद्वार और पड़ोसी ऋषिकेश में पवित्र गंगा नदी का पानी लेने पहुंचेंगे। सावन माह में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों के कांवड़िये पैदल गंगाजल लेने हरिद्वार और ऋषिकेश जाते हैं और अपने घर लौटकर मंदिरों में भगवान शिव को जल चढ़ाते हैं। इसलिए इन दोनों शहरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की आशंका को देखते हुए सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ में 15 प्रतिशत बिजली का उत्पादन रिन्यूएबल एनर्जी के स्त्रोतों से: मुख्यमंत्री साय

Posted by - September 16, 2024 0
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के गांधीनगर में चौथे ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स समिट एंड एक्सपो (री-इंवेस्ट-24)…
विजय दिवस

विजय दिवस : 10 लाख लोग शरणार्थी होकर भारत आए, विस्थापितों में 90 फीसदी थे हिंदू

Posted by - December 11, 2019 0
नई दिल्ली। 1971 में पाकिस्तान सेना ने पूर्वी पाकिस्तान में बर्बरतापूर्ण कार्रवाई का नतीजा यह हुआ कि वहां के 10…
Gyan Ganga reached the dry childhood due to the efforts of DM Savin Bansal

रंग लाई जिला प्रशासन की मुहिम; बाल भिक्षावृत्ति व बालश्रम से मुक्त 57 बच्चों का स्कूल दाखिला

Posted by - August 8, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) के नेतृत्व में जिला प्रशासन के अभिनव प्रयासों से भिक्षावृति एवं बाल मजदूरी उन्मूलन…
CM Dhami

छात्र अपने परिश्रम से ज्ञान की गंगोत्री को सफल बनाएंगे: सीएम धामी

Posted by - September 3, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के 40वें ज्ञानदीक्षा समारोह में प्रतिभाग  किया…