मिनिस्टर का मतलब स्टैंप होना नहीं, यहां मंत्रालय के बाहर ही फैसले हो जाते हैं- विस्तार पर बोले टिकैत

767 0

नए कृषि कानून के खिलाफ आवाज उठा रहे किसान नेता राकेश टिकैत ने मोदी सरकार के नए मंत्रिमंडल पर निशाना साधा है।न्यूज 24 से बातचीत में उन्होंने कहा- लोगों की तनख्वाहें नहीं बढ़ीं। किसानों की फसल के दाम न बढ़े, पर महंगाई देश में बढ़ रही है। टिकैत बोले- मंत्री बनने चाहिए, तो उन्हें पावर भी दे देनी चाहिए। मिनिस्टर का मतलब स्टैंप होना नहीं है। मंत्री के पास कुछ अधिकार भी हो।

बीकेयू नेता ने कहा- यहां पर तो ऐसा है कि मंत्री को पता ही नहीं है कि समझौते बाहर से हो रहे हैं, मंत्रालय के बाहर ही खेल हो रहा। टिकैत ने आगे कहा- मंत्रियों के पास न तो ताकत है, न ही जानकारी। मंत्री तक दरकिनार कर दिए जाते हैं। ऐसा तो नहीं होना चाहिए।

हिंदी चैनल न्यूज 24 से बातचीत में उन्होंने बताया, “लोगों की तनख्वाहें नहीं बढ़ीं। किसानों की फसल के दाम न बढ़े, पर महंगाई देश में बढ़ रही है। हम भी आम आदमी है। किसान, जो गांव में रहता है, वह भी आम आदमी है। हमने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिससे सरकार सुनती है। रोष से जुड़ा संदेश जाता है।”

विपक्ष की भूमिका में किसानों के आ जाने से जुड़े सवाल पर टिकैत बोले- हम तो अपनी भूमिका में हैं। भई, जेब से तो हमारे जा रहा है पैसा। जिसकी जेब से पैसा जाएगा, वह आंदोलन करेगा। पर विपक्ष को भी करना चाहिए। विपक्ष बोल नहीं रहा…मतलब इतना नहीं डरना चाहिए। उसे सामने आना चाहिए। अब पता नहीं किसके कान सरकार ने दबा रखे हैं।

Related Post

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद

गारंटी अवधि में खराब एलईडी बल्ब बदले जाएं: राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद

Posted by - December 13, 2019 0
लखनऊ। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 14 दिसंबर की पूर्व संध्या पर उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य…

अयोध्या जमीन विवाद में फंसे चंपत राय को संघ ने चित्रकूट तलब किया, ट्रस्ट से किया जा सकता है बाहर

Posted by - July 9, 2021 0
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में कथित जमीन घोटाले को लेकर संघ चौकन्ना हो गया है, संघ प्रमुख मोहन भागवत…
ak sharma

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भारत के पुनर्निर्माण में भागीरथ योगदान है : ऊर्जा मंत्री

Posted by - July 26, 2022 0
मथुरा। भारत के युग पुरुष के रूप में विश्व विख्यात और अपनी सुशासन शैली से जन जन के हृदय तल तक…
CM Yogi honored the teachers of the state

निपुण भारत मिशन और बाल वाटिका से शिक्षा की नई शुरुआतः योगी आदित्यनाथ

Posted by - September 5, 2025 0
लखनऊ। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश के लाखों शिक्षकों को बड़ी सौगात दी।…