मीणा समुदाय को गाली देने वाले सुदर्शन न्यूज के प्रमुख सुरेश चव्हाणके के खिलाफ मामला दर्ज

862 0

राजस्थान के जयपुर स्थित अंबागढ़ किले में भगवा झंडा हटाने को लेकर जारी विवाद में सुदर्शन न्यूज के प्रमुख सुरेश चव्हाणके के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सुरेश चव्हाणके के खिलाफ राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ के गिरिराज मीणा ने ट्रांसपोर्ट नगर ममें मामला दर्ज करवाया है। पिछले दिनों सुरेश चव्हाणके ने अपने चैनल पर कहा था जब मैं मीणा शब्द का प्रयोग करूं तो उसे कमीना समझा जाए जिससे इस समुदाय में जबरदस्त गुस्सा भर गया।

सहायक पुलिस आयुक्त नील कमल ने कहा किसी को भी आपसी सद्भाव एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा, जो कोशिश करेगा उसपर कार्रवाई होगी। बताया जा रहा कि अंबागढ़ किला हमेशा से मीणा समाज का रहा है ऐसे में आरएसएस वहां भगवा झंडा लगाकर उन्हें अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहा है।

एफआईआर में आगे कहा गया कि चव्हाणके और अन्य एक साजिश के तहत धार्मिक उन्माद फैलाना चाहते हैं और सांप्रदायिक सद्भाव को बाधित करने के लिए अराजकता और दंगे फैलाना चाहते हैं.

आईटी अधिनियम की धारा 67 के साथ आईपीसी की धारा 295 (किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को चोट पहुंचाना या अपवित्र करना) और 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसीपी आदर्श नगर नील कमल ने कहा, ‘इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की गई है और चव्हाणके एक आरोपी हैं। ’

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों अंबागढ़ किला दो समुदायों के बीच विवाद का केंद्र बन गया है।  इस किले पर लगे भगवा ध्वज को हाल ही में निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा की उपस्थिति में कुछ लोगों ने कथित तौर पर फाड़ दिया था।

कैसे होगा कल्याण? सरकार ने लोकसभा में बताया देश के 63 जिलों में ब्लड बैंक नहीं

इस संबंध में ट्रांसपोर्ट नगर थाने में मीणा समुदाय और दक्षिणपंथी संगठनों की ओर से 22 जुलाई को दो प्राथमिकी दर्ज करवाई गईं। पुलिस को बुधवार को कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए किले और उस पर बने मंदिर में प्रवेश को रोकना पड़ा।

Related Post

निर्भया केस

निर्भया केसः दोषियों फांसी की नई तारीख के लिए सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी

Posted by - February 11, 2020 0
नई दिल्ली। निर्भया के दोषियों को अलग-अलग फांसी देने की केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार की याचिका पर मंगलवार को…
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ब्रिटेन की संसद का दौरा किया

Posted by - October 17, 2024 0
जयपुर/लंदन। यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी में निवेशकों से सफल संपर्क के बाद, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajan…
वट साबित्री व्रत

पति की लम्बी आयु के लिए महिलाओं ने रखा ‘वट साबित्री व्रत’, वृक्ष की परिक्रमा

Posted by - May 22, 2020 0
प्रयागराज। प्रकृति, मानव के अटूट बंधन और पतिव्रता के संस्कारों के प्रतीक ‘‘वट साबित्री व्रत ” शुक्रवार को मनाया गया।…