Metro will start in Delhi-NCR from September 7 in 5 phase

दिल्ली-एनसीआर में शुरू होगी 7 सितंबर से 5 फेज में मेट्रो, जाने टाइमिंग को लेकर हुए यह बदलाव

1092 0

अनलॉक-4 के तहत 7 सितंबर से चलने वाली दिल्ली-एनसीआर मेट्रो के लिए सरकार ने बुधवार को गाइडलाइंस का ऐलान कर दिया। मेट्रो को पांच फेज में शुरू करने का फैसला लिया गया है। वहीं, मेट्रो की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। मेट्रो सुबह सात बजे से लेकर 11 बजे तक और फिर शाम 4 बजे से लेकर रात आठ बजे तक चलेगी।

सुशांत सिंह की बहन ने शेयर की यह इमोशनल वीडियो, भाई के लिए लिखा यह नोट

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मेट्रो की गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा, ‘7 सितंबर से मेट्रो सेवाओं को फेजवाइज तरीके से शुरू किया जाएगा। जिन मेट्रो सिस्टम में एक से अधिक लाइन हैं, वे अलग-अलग लाइनों को 7 सितंबर से फेजवाइज तरीके से खोलेंगे, ताकि 12 सितंबर तक सभी कॉरिडोर का संचालन शुरू हो जाए।’

कोरोना वायरस की वजह से कंटेनमेंट जोन में पड़ने वाले मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। इन स्टेशनों पर मेट्रो नहीं रुकेगी। पुरी ने कहा, ‘कंटेनमेंट जोन में आने वाले मेट्रो के स्टेशनों को बंद रखा जाएगा। यात्रियों को फेस मास्क पहनना जरूरी होगा। बिना लक्षण वाले लोग ही मेट्रो की यात्रा कर सकेंगे। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।’

सुशांत सिंह राजपूत केस में आज शाम हो सकता है एक बड़ा खुलासा, जाने पूरी खबर  

दिल्ली-एनसीआर मेट्रो को पांच फेज में शुरू किया जाएगा। सात सितंबर को यलो लाइन के साथ मेट्रो की शुरुआत होगी। वहीं, नौ सितंबर से दूसरे फेज में ब्लू लाइन- द्वारका से नोएडा व वैशाली लाइन, पिंक लाइन के बीच शुरू होगा। इसके बाद, 10 सितंबर से तीसरे फेज में लाइन एक, लाइन पांच और छह को खोला जाएगा। 11 सितंबर को लाइन 8 व 9 को खोला जाएगा। वहीं, बाद में 12 सितंबर को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को शुरू किया जाएगा।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रमुख मंगू सिंह ने बताया कि मेट्रो स्टेशनों पर केवल चयनित गेट ही प्रवेश के लिए खोले जाएंगे। निकास के लिए एक अलग गेट को चिह्नित किया जाएगा। केवल स्मार्ट कार्ड और कैशलेस /ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की अनुमति होगी।

सुरेश रैना ने धोनी के साथ मनमुटाव की बात पर दी यह प्रतिक्रिया

इससे पहले, बुधवार दोपहर को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक के दौरान राजधानी में मेट्रो सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली सरकार के सुझाव को मंजूरी दे दी। डीडीएमए की बैठक में अनलॉक 4 के दिशानिर्देशों और दिल्ली मेट्रो रेल सेवाओं को फिर से शुरू करने के बारे में फैसला लिया गया।

Related Post

kangana ranut

आरक्षण को लेकर किए गए  एक ट्वीट में,  कंगना पर लगा संविधान के अपमान का आरोप

Posted by - August 27, 2020 0
गुरुग्रामः बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत पिछले कुछ महीनों से लगातार खबरों में बनी हुई हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की…

अपने पति राज के अर्थी को कांधा दे रही है मंदिरा बेदी

Posted by - July 1, 2021 0
मंदिरा बेदी एक भारतीय अभिनेत्री, फैशन डिजाइनर और टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता हैं। उन्होंने भारत के राष्ट्रीय चैनल, दूरदर्शन पर प्रसारित 1994…
कनिका कपूर को नोवल कोरोना वायरस

कनिका कपूर नोवल कोरोना वायरस पॉज़िटिव, यूपी से दिल्ली तक मचा हड़कंप

Posted by - March 20, 2020 0
लखनऊ। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रसित हैं। कनिका कोरोना वायरस की रिपोर्ट में पॉज़िटिव…