मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, 5 राज्यों में होगी भारी बारिश

606 0

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा में रविवार से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तरी आंध्र प्रदेश में जहां चक्रवात जैसे हालात बन रहे हैं तो ओडिशा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पूर्व व पूर्व मध्य हिस्से में हवा का दबाव बढ़ रहा है। अगले 12 घंटों में इसकी गति और बढ़ने की संभावना है और रविवार शाम तक यह दक्षिणी ओडिशा व उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों तक पहुंच जाएगा, जिससे वहां बारिश के आसार बन रहे हैं।

पांच राज्यों पर होगा असर 
बंगाल की खाड़ी में बन रही चक्रवाती संरचना का असर कई राज्यों में पड़ने की संभावना है। इसके चलते रविवार से कई राज्यों में बारिश होगी। अगले पांच दिनों तक पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण व गोवा में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग की मानें तो 25 से 28 सितंबर के बीच ओडिशा, यनम, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश हो सकती है।

मछुआरों को सावधान रहने की सलाह

बता दें कि भारतीय मौसम विभाग की तरफ से शुक्रवार को जारी हुई विज्ञप्ति के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज भी मेघ बरसने के आसार हैं. ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तरी आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावनाओं के मद्देनजर मौसम विभाग ने मछुआरों को सावधान रहने की सलाह दी है.

Related Post

Tharali Bailey Bridge

मुख्यमंत्री के निर्देश पर थराली में निर्माणाधीन पुल के क्षतिग्रस्त होने के मामले में तीन इंजीनियर सस्पेंड

Posted by - June 5, 2025 0
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद चमोली के थराली में निर्माणाधीन पुल (Tharali Bailey Bridge) के क्षतिग्रस्त होने…

पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकी को बूस्ट मिला- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Posted by - October 4, 2021 0
नई दिल्ली। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को ‘डेयर टू ड्रीम 2.0’ पुरस्कार विजेताओं और रक्षा अनुसंधान…
pm tweet

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के साथ इन नेताओ ने जताया दुख

Posted by - August 31, 2020 0
आज पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर प्रणब मुखर्जी के निधन…