मेरे दफ्तर में सुबह 7 से मध्य रात्रि तक चलेगा काम- नए रेल मंत्री का फरमान

714 0

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बड़े फेरबदल के बाद, नरेंद्र मोदी की सरकार में नए रेल मंत्री बने अश्विनी वैष्णव ने नया फरमान जारी किया है। वैष्णव ने अपने मंत्रालयों का प्रभार संभालते हुए कहा कि रेल क्षेत्र में पिछले 67 वर्षों में शानदार काम किया गया है, मैं इसे आगे ले जाऊंगा। बेहद एक्टिव मोड में नजर आए वैष्णव ने आदेश जारी किया कि ऑफिस में स्टाफ को लगभग रात-दिन काम करना होगा।

उन्होंने बताया कि काम दो शिफ्ट में होगा, पहली शिफ्ट- सुबह सात बजे से शाम चार फिर दूसरी पाली- दोपहर तीन से मध्य रात्रि तक चलेगी। यह आदेश सिर्फ मंत्री के ऑफिस के कर्मचारियों के लिए जारी किया गया है, न कि निजी या फिर रेलवे स्टाफ के लिए।

रेलवे मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार मंत्रालय शायद लंबे समय तक काम करने का इरादा रखता है बिना अपने कर्मचारियों को परेशान किए हुए करता है ताकि कोई ना कोई लंबे घंटों के बोझ के बिना विस्तारित घंटों के दौरान उपलब्ध हो।

देश के सबसे अहम रेल मंत्रालयों में से एक रेलवे की जिम्मेदारी अश्विनी वैष्णव को दी गई है। इसके अलावा उन्हें आईटी और संचार मंत्रालय का कार्यभार भी सौंपा गया है। इससे पहले तक रेल मंत्रालय का जिम्मा पीयूष गोयल के पास था। अब उन्हें कपड़ा कपड़ा मंत्रालय दिया गया है. उनसे पहले इस मंत्रालय की जिम्मेदारी स्मृति ईरानी के पास थी।

Related Post

2021 की उप्र पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता सम्पन्न

2021 की उप्र पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता सम्पन्न

Posted by - March 21, 2021 0
पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी ने 69 वीं उप्र पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2021 के समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया।…
CM Yogi

ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ प्रथम स्वाधीनता संग्राम-1857 करने वाले राष्ट्र आराधकों को नमन : योगी

Posted by - May 10, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के लिए बलिदान होने वाले लोगों को याद किया। उन्होंने…
pm modi

पहले अपराधी खेलते थे थे अवैध कब्जे के टूर्नामेंट : पीएम मोदी

Posted by - January 2, 2022 0
मेरठ। क्रांतिधरा में रविवार को प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय (Sports University) का शिलान्यास करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM…