डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप संग मेलानिया ने चलाया चरखा, आंगतुक पुस्तिका में गांधी का जिक्र न कर लिखा

950 0

गुजरात। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर के साथ अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। जहां पीएम मोदी ने उन लोगों का प्रोटोकॉल तोड़ स्वागत किया। इसके बाद दोनों प्रधानमंत्री मोदी ने साबरमती आश्रम में उनका स्वागत किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ने साबरमती आश्रम में चरखा चलाया। प्रधानमंत्री मोदी ने आश्रम में दोनों का स्वागत किया। 1917 में महात्मा गांधी ने इस आश्रम की स्थापना की थी। मेलानिया और ट्रंप ने आगंतुक पुस्तिका में संदेश भी लिखा।

आंगतुक पुस्तिका में गांधी का नहीं किया जिक्र

ट्रंप ने आगंतुक पुस्तिका में प्रधानमंत्री को इस शानदार यात्रा के लिए धन्यवाद दिया। ट्रंप ने नरेंद्र मोदी को अच्छा दोस्त बताया और इस यात्रा के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हालांकि उन्होंने आंगतुक पुस्तिका में महात्मा गांधी के बारे में कुछ नहीं लिखा।

मोदी की ट्रंप से पांचवी

मोदी और ट्रंप की आज सोमवार को पांचवी मुलाकात हैं। ट्रंप दो बार मोदी का वाशिंगटन में स्वागत कर चुके हैं। वहीं पिछले साल ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में पहुंच कर उन्होंने अपने सहयोगियों को चौंका दिया था। वहीं मोदी को पहली बार ट्रंप का भारत में स्वागत करने का मौका मिला है। इस यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों और मजबूत होंगे।

Related Post

थोक महंगाई ने तोड़ा चार सालों का रिकॉर्ड

आम आदमी को झटका, खुदरा के बाद थोक महंगाई ने तोड़ा चार सालों का रिकॉर्ड

Posted by - January 14, 2020 0
नई दिल्ली। थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आधिकारिक आंकड़े मंगलवार को जारी किए गए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार,…
एकेटीयू

सामूहिक नक़ल वाले सेंटरों के परीक्षार्थियों ने एकेटीयू में दी परीक्षा

Posted by - March 13, 2020 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने परीक्षा प्रणाली के डिजिटाईजेशन के माध्यम से हाल ही में आयोजित विषम…
CM Dhami

सीएम धामी पहुंचे नैनीताल, पार्टी कार्यकर्ताओं से की बात

Posted by - October 6, 2022 0
नैनीताल। अचानक बने कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री (CM Dhami) गुरुवार सुबह सरोवर नगरी नैनीताल पहुंचे। यहां वह नैनीताल क्लब में…
CM Vishnudev Sai

सीएम साय को भेंट किया गया मां महामाया एयरपोर्ट से उड़ान सेवा संचालन का लाइसेंस

Posted by - March 16, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) को आज शनिवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में विमानन सचिव पी. दयानंद ने…