मेघालय गवर्नर सत्यपाल मलिक बोले- किसानों को पिटवा रहे हरियाणा सीएम खट्टर

1077 0

करनाल में शनिवार को किसानों पर लाठीचार्ज हुआ। मामले में मेघालय गवर्नर सत्यपाल मलिक ने हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर पर किसानों को पिटवाने का आरोप लगाते हुए लाठीचार्ज का आदेश देने वाले एसडीएम को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। राज्यपाल मलिक ने सीएम पर एसडीएम को संरक्षण देने का आरोप लगाया। किसान आंदोलन में अब तक 600 लोगों की मौत पर उन्होंने केंद्र सरकार की भी आलोचना की।

राज्यपाल मलिक ने कहा कि एसडीएम पद पर बने रहने के लायक नहीं है। उसे तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए।  सत्यपाल मलिक ने यह भी कहा कि यह सब सीएम खट्टर के इशारों पर हुआ है और एसडीएम को सीएम का पूरा संरक्षण है।  उन्होंने कहा कि मैंने केंद्र सरकार से किसानों  के खिलाफ बल प्रयोग नहीं करने के लिए कहा था।  केंद्र की ओर से बल प्रयोग नहीं हुआ, मगर सीएम किसानों को पिटवा रहे है।  वहीं राज्यपाल ने यह भी कहा कि मुझे पद का मोह नहीं है मैं किसान का बेटा हूं, इसलिए अपने लोगों के लिए बोलता रहूंगा, चाहे इसका जो नतीजा हो, मुझे परवाह नहीं।

काबुल हवाई अड्डे पर दागे गए कई रॉकेट, रक्षा प्रणाली ने रोके

पुलिस ने किसानों पर तीन एफआईआर दर्ज की है।  वहीं घायल हुए 20 किसानों ने रविवार को मेडिकल कराया। किसानों का कहना है कि वो पुलिस पर कार्रवाई करेंगे।  किसान नेता राकेश टिकैत जब घायल किसानों से मिलने पहुंचे तब उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है।  अब सरकारी तालिबानियों का कब्जा हो गया है, यह हम सबको समझने की जरुरत है।  लेकिन सरकार को झुकना ही होगा।

Related Post

cm yogi

आगरा वासियों को फरवरी 2024 में मिलेगी ‘आगरा मेट्रो ट्रेन’ की सेवा

Posted by - July 26, 2023 0
आगरा। बुधवार को आगरा मेट्रो ट्रेन (Agra Metro Train) प्रायोरिटी कॉरिडोर पर अपनी पूरी स्पीड के साथ दौड़ी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
'न्याय' स्कीम

गाजियाबाद में प्रियंका वाड्रा का रोड शो आज, दूधेश्वरनाथ मंदिर जाने की नहीं मिली इजाजत

Posted by - April 5, 2019 0
गाजियाबाद। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार यानी आज गाजियाबाद में रोड शो करेंगी। इसके साथ ही वह…

कांग्रेस ज्वॉइन कर सकते हैं प्रशांत किशोर! राहुल-प्रियंका से मुलाकात के बाद लगने लगे कयास

Posted by - July 14, 2021 0
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की…
AK Sharma

15 मेगावाट का सोलर प्लांट बनकर तैयार, जल्द होगा उद्घाटन : ऊर्जा मंत्री

Posted by - January 13, 2024 0
अयोध्या/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) आज शनिवार को अयोध्या धाम पहुंचकर ऊर्जा एवं…
Swachhata Rath Yatra

योगी सरकार के दिव्य, भव्य और स्वच्छ महाकुम्भ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली गई स्वच्छता रथ यात्रा

Posted by - January 7, 2025 0
महाकुम्भ नगर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दिव्य, भव्य और स्वच्छ महाकुम्भ (Swachh Maha Kumbh) के संकल्प को धरातल…