कोरोना वायरस से जंग

कोरोना वायरस से जंग में मीडिया की अहम भूमिका : पीएम मोदी

899 0

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस से जंग में मीडिया की भूमिका की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मीडिया को लोगों को जागरूक बनाने और उनमें संघर्ष की भावना जागृत रखने का काम करते रहना चाहिए।

वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये बातचीत में देशभर के 20 से भी अधिक पत्रकारों और पक्षधारकों ने हिस्सा लिया

बता दें कि महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के मुकाबले के लिए पीएम मोदी विभिन्न पक्षों से बात कर रहे है। श्री मोदी ने सोमवार को इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रमुखों से बात करने के बाद मंगलवार को प्रिन्ट मीडिया संस्थानों के प्रमुखों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये विचार विमर्श किया। बातचीत में देशभर के 20 से भी अधिक पत्रकारों और पक्षधारकों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया के 11 भाषाओं के इन पत्रकारों ने 14 अलग-अलग जगहों से अपने विचार रखे।

कोरोना संक्रमण पर अगले कुछ हफ्ते अहम, सरकार की है पैनी नज़र : हर्षवर्धन

मोदी ने कहा कि मीडिया ने देश के कोने-कोने में जानकारी के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

श्री मोदी ने कहा कि मीडिया ने देश के कोने-कोने में जानकारी के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मीडिया की पहुंच दूर दराज के ग्रामीण इलाकों तक होने के मद्देनजर कोरोना की चुनौती से निपटने में उसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अखबारों की अपनी विश्वसनीयता है और इनके स्थानीय पन्नों के पाठकों की संख्या बहुत बड़ी है।

अखबारों को इन पन्नों पर कोरोना के बारे में विशेष लेख प्रकाशित कर लोगों को जागरूक करना चाहिए

इसलिए अखबारों को इन पन्नों पर कोरोना के बारे में विशेष लेख प्रकाशित कर लोगों को जागरूक करना चाहिए। लोगों को जांच केन्द्रों, किसे जांच करानी चाहिए, इसके लिए कहां संपर्क करना चाहिए और घरों में रहने के दिशा निर्देशों की विस्तार से जानकारी दिया जाना बेहद अधिक जरूरी है। इन पन्नों पर यह जानकारी भी दी जाये कि पूर्णबंदी के दौरान जरूरत का सामान कहां उपलब्ध होगा।

उन्होंने मीडिया से कहा कि उसे सरकार और लोगोंं के बीच लिंक की तरह काम करते हुए राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर निरंतर फीडबैक देते रहना चाहिए।

Related Post

CM Yogi

उत्तर प्रदेश दिवस राज्य की समृद्धि और गौरव का उत्सव है- सीएम योगी

Posted by - January 24, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की गौरवशाली यात्रा और उपलब्धियों को समर्पित उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य शुभारंभ लखनऊ के अवध शिल्प…
चंपत राय

25 मार्च से श्रद्धालुओं को अयोध्या में नए स्थान पर रामलला के दर्शन होंगे : चंपत राय

Posted by - March 1, 2020 0
नई दिल्ली। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि आगमी 25 मार्च चैत्र नवरात्र…
Maha Kumbh

महाकुंभ-2025 बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी की तर्ज पर प्रयागराज के घाटों को नव्य स्वरूप प्रदान का रही योगी सरकार

Posted by - November 16, 2024 0
प्रयागराज। महाकुंभ (Maha Kumbh) के पूर्व कुंभ नगरी प्रयागराज के घाट अपने भव्य स्वरूप में नजर आएंगे । योगी सरकार…

J-K एनकाउंटर : शोपियां में लश्कर के तीन आतंकी ढेर, बडगाम में जवान शहीद

Posted by - February 19, 2021 0
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) के शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया है।  जानकारी…