Mayawati

नतीजों से पहले मायावती का बड़ा प्लान, इन दोनों को दी अहम जिम्मेदारी

572 0

लखनऊ: यूपी के विधानसभा चुनाव नतीजे (UP Election Result) से ठीक एक दिन पहले बसपा सुप्रीमो मायावती (BSP supremo Mayawati) ने आज बुधवार को आने वाले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की तैयारियों में जुट गई हैं। बीएसपी में राष्ट्रीय स्तर पर मायावती ने इसके लिए नए सिरे से जिम्मेदारियां तय की हैं। मायावती ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने भाई आनंद कुमार (Anand Kumar) और भतीजे आकाश आनंद (Akash Anand) को अहम जिम्मेदारियां दी हैं।

पूर्व की सरकारों की कमियाँ बीएसपी की सरकार पर थोपना ठीक नहीं : मायावती

लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय कोर कमेटी की दो दिवसीय बैठक में मायावती ने यह अहम फैसला लिया है। बीएसपी में राष्ट्रीय स्तर पर अब बस एक कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद रहेंगे। इस पद से रामजी गौतम को हटा दिया गया है। वहीं राष्ट्रीय महासचिव की संख्या 5 से बढ़ाकर 6 कर दी गई है। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी बसपा ने देश के सभी राज्यों को 7 सेक्टर्स में बांटा गया और अब हर सेक्टर के अलग-अलग प्रभारी बनाए गए हैं, जो सीधे मायावती को रिपोर्ट करेंगे।

राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय के लिए भतीजे आकाश आनंद काम करेंगे। बसपा ने रामजी गौतम, सांसद अशोक सिद्धार्थ, धर्मवीर अशोक, रणधीर सिंह बेनीवाल, दिनेश चंद्रा, सुबोध कुमार और लालजी मेधंकर को अलग-अलग राज्यों का प्रभारी बनाया है। आकाश राष्ट्रीय स्तर की समस्याओं पर नजर रखेंगे और बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर काम करेंगे।

 

Related Post

CM Yogi

सीएम ने प्रकृति को “मां” मानकर संरक्षण का दिया संदेश, जनभागीदारी को बताया सफलता की कुंजी

Posted by - March 21, 2026 0
लखनऊ। आज जब पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण असंतुलन जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है,…
CM UDDHAV

IPS रश्मि शुक्ला व पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह पर कानूनी कार्रवाई करेगी महाराष्ट्र सरकार

Posted by - March 25, 2021 0
मुंबई । महाराष्ट्र में तमाम आलोचनाओं का सामना कर रही उद्धव सरकार अब आर-पार की लड़ाई करने के लिए तैयार…