मायावती की बादलपुर कोठी की बिजली गुल

मायावती की बादलपुर कोठी की बिजली गुल, 67 हजार 49 रुपये बकाया

1108 0

ग्रेटर नोएडा। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष  व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की कोठी का बिजली का कनेक्शन बिजली विभाग ने बुधवार को काट दिया है। बिजली विभाग की टीम ने काटा पूर्व मुख्यमंत्री की कोठी पर 67 हजार 49 रुपये के बकाया होने पर कनेक्शन काटा गया है। बता दें कि बादलपुर कोठी मायावती के भाई आनंद के नाम पर है। बादलपुर में स्थित कोठी का विद्युत विभाग की टीम ने कनेक्शन काटा है।

मायावती के परिवार के सदस्यों ने तुरंत 50 हजार रुपये की राशि जमा की, जिसके बाद उनके घर में फिर से बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। लखनऊ में बिजली विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसके पीछे कोई राजनीति नहीं थी।

इस मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि जहां भी बिल बकाया है, हम बिजली की आपूर्ति काट रहे हैं। यह मामला उनमें से एक था। बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

Related Post

पीएम मोदी ने जापान के नए प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को दी बधाई  

Posted by - October 4, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जापान के नए प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को पदभार ग्रहण करने के लिए बधाई…
SURABHI NARSHIMHA

पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की बेटी सुरभि वनदेवी ने भाजपा के उम्मीदवार को हराया

Posted by - March 20, 2021 0
हैदराबाद। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की बेटी  और टीआरएस उम्मीदवार सुरभि वनदेवी (Surabhi Vani Devi) ने स्नातक एमएलसी निर्वाचन…

सिद्धू ने पाकिस्तान जाने के लिए पंजाब के सीएम और विदेश मंत्रालय से मांगी अनुमति

Posted by - November 2, 2019 0
नई दिल्ली। करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए भारत और पाकिस्तान की तरफ से तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसी…
CM Yogi inspected Shivalaya Park

भारतीय मंदिरों और पुराणों की महिमा तथा कारीगरी को दर्शा रहा शिवालय पार्क

Posted by - December 7, 2024 0
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को प्रयागराज नगर निगम द्वारा नैनी के अरैल में बनवाए जा रहे…