मायावती ने पीएम मोदी के यूपी दौरे को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना

563 0

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ के दौरे पर है। जहां उन्होंने प्रदेश को 4200 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। जिसमें 75 हजार लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी, साथ ही प्रदेश के विभिन्न शहरों में 75 इलेक्ट्रिकल बसों के संचालन को हरी झंडी भी दिखाई। साथ ही 10 स्मार्ट सिटी की एडवांटेज स्मार्ट उत्तर प्रदेश कॉफ़ी टेबल बुक का विमोचन किया। हालांकि चुनावी मौसम में पीएम के इस दौरे को लेकर अब सियासत भी शुरू हो गयी है। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा है।

मायावती ने ट्वीट कर साधा निशाना

मायावती ने ट्वीट में लिखा है कि बीएसपी के पदचिन्हों पर चलकर भाजपा द्वारा यूपी में गरीबों के लिए आवास आवंटन आदि का कार्य चुनावी स्वार्थ की पूर्ति के लिए जल्दबाजी में आधा-अधूरा नहीं होना चाहिए, बल्कि योजनाओं के पूरा होने पर ही इनका सही उद्घाटन व आवंटन हो तो बेहतर ताकि उसका सही लाभ लोगों को मिल सके।

वहीं मायावती ने एक और ट्वीट कर लिखा कि वैसे चुनाव के नजदीक आने पर यहां ज्यादातर योजनाओं के शिलान्यास व आधी-अधूरी स्कीमों का उद्घाटन आदि करने की जो गलत प्रवृति रही है उससे इनके पूरा न होने पर जनहित व जनकल्याण दोनों पूरी तरह से प्रभावित होता है जबकि विकास की प्रक्रिया अनवरत जारी रहनी चाहिए।

मायावती ने ट्वीट किया कि साथ ही, जनहित व जनकल्याण की विभिन्न सरकारी योजनाओं आदि व अन्य आर्थिक लाभ घर की महिलाओं के नाम ही सीधे उनके बैंक खाते में आवंटित करने की परम्परा बीएसपी के शासनकाल में ही बड़े पैमाने पर शुरू की गई थी, जिसे राजनीतिक स्वार्थ के तहत चाह कर भी भुलाना मुश्किल।

असल में उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में अब बेहद कम दिन बचे और ऐसे में एक तरफ जहां बीजेपी की कोशिश है कि हर महीने प्रधानमंत्री के बड़े कार्यक्रम किये जायें जिसमें वो उत्तर प्रदेश को हजारों करोड़ की योजनाओं की सौगात दें, तो वहीं प्रदेश में विपक्षी दल भी इस तैयारी में है कैसे जनता को यह बताएगा कि इन योजनाओं के पीछे का असल मकसद क्या है।

Related Post

Maha Kumbh

सनातन धर्म की अलख जगाने प्रयागराज महाकुम्भ आ रही है पवित्र छड़ी यात्रा

Posted by - December 31, 2024 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आस्था की डुबकी लगाने आ रहे करोड़ों श्रद्धालु सनातन की अलख जगाने निकली…
सानिया मिर्जा

होबार्ट इंटरनेशनल महिला युगल के फाइनल में पहुंची सानिया मिर्जा

Posted by - January 17, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा व यूक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ होबार्ट इंटरनेशनल महिला युगल फाइनल में…
FDA becomes alert on the quality of packaged drinking water

पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर और ठंडे पेय पदार्थों की गुणवत्ता व भंडारण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई – डॉ. आर. राजेश कुमार*

Posted by - May 15, 2025 0
गर्मियों में तापमान में तेज़ी से वृद्धि और पर्यटन सीजन की शुरुआत को देखते हुए उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा एवं औषधि…
मेगन शट

स्मृति और शेफाली मुझे पहचान चुकी हैं, भारत के खिलाफ खेलना पसंद नहीं : मेगन शट

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच आगामी आठ मार्च रविवार को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का फाइनल खेला…