Mayawati

तेल की बढ़ती कीमत पर मायावती का वार, ‘हल निकाले सरकार’

724 0
लखनऊ। पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों को हलकान किया हुआ है। आलम यह है कि सरकारी तेल कंपनियां लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि कर रहे हैं। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर बसपा अध्यक्ष मायावती(Mayawati)ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती (Mayawati) ने देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर सरकार से इसका हल निकालने की मांग की है।

मायावती(Mayawati) ने ट्वीट किया कि “देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस जैसी जरूरी वस्तुओं की कीमत पर से सरकारी नियंत्रण हटने के बाद इनके दाम बेलगाम होकर जिस प्रकार तेजी से अनवरत बढ़ रहे हैं उससे हर जगह हाहाकार मचा हुआ है। जनता का जीवन अति दुखी और त्रस्त है। स्थिति की गंभीरता का संज्ञान लेकर सरकार इसका हल निकाले।”

सरकार पर प्रहार

बसपा अध्यक्ष मायावती(Mayawati) ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि “केंद्र और राज्य सरकारें खासकर पेट्रोल और डीजल पर अतिरिक्त करों की जो मनमानी वृद्धि कर रही हैं उससे ही इनकी कीमतें आसमान छू रही हैं। करोड़ों गरीब और बेरोजगार जनता पर इसका सीधा बोझ आए दिन बढ़ रहा है। क्या संविधान ने ऐसी ही कल्याणकारी सरकार का सिद्धांत सुनिश्चित किया है?”

कीमत बढ़ने से हाहाकार

देश के कई ऐसे राज्य हैं जहां पर पहली बार पेट्रोल के कीमत 100 से रुपये से ऊपर पहुंच चुकी हैं। इससे वाहन स्वामियों को वाहन चलाना भी मुश्किल पड़ रहा है। इतना ही नहीं डीजल के दाम भी आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस की कीमतों में भी लगातार हो रही बढ़ोतरी से भी आम जनता परेशान है। ऐसे में हर तरफ से सरकार पर कीमतें कम करने का दबाव बन रहा है। राजनीतिक दलों के साथ ही आम जनता भी पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में कमी करने की मांग कर रही है।

Related Post

CM Dhami

गौरीकुंड हादसे के बाद सीएम धामी पहुंचे आपदा परिचालन केंद्र

Posted by - August 4, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) गौरीकुंड हादसे के बाद सचिवालय स्थित आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे । मुख्यमंत्री  (CM…
Maharishi Valmiki International Airport

रामोत्सव 2024: अयोध्या का त्रेतायुगीन गौरव लौटा रहा ‘महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट’

Posted by - December 29, 2023 0
अयोध्या । प्रभु श्रीराम उत्तर प्रदेश समेत देश-दुनिया की आस्था का केंद्र हैं और आस्था के इस केंद्र के हृदयस्थल अयोध्या…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए निर्देश, अन्य जनपदों में भी होगा सिविल डिफेंस का विस्तार

Posted by - June 20, 2025 0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थित राज्य आपातकालीन…
CM Dhami

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ

Posted by - October 22, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-शांति…

मैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के नेपोटिज्म कल्चर में बदलाव लाऊंगा- हरि विष्णु

Posted by - June 26, 2020 0
एक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर हरि विष्णु बॉलीवुड सिनेमा में अपने होम बैनर वीसीसी स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड के तहत काम कर…