CM Yogi

श्रावण मास में सीएम योगी ने तीसरी बार किये बाबा विश्वनाथ के दर्शन

431 0

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने काशी दौरे के दौरान गुरुवार को बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने काशी कोतवाल काल भैरव मंदिर में शीश नवाया। इसके बाद वे श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे, यहां गर्भगृह में गोरक्षपीठाधीश्वर ने बाबा विश्वनाथ का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रावण मास में तीसरी बार बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने पहुंचे थे। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सावन के पहले दिन और तीसरे सोमवार को भी बाबा के दरबार में दर्शन करने पहुंचे थे।

निर्देश- श्रद्धालुओं को न हो कोई परेशानी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के पश्चात अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सावन महीने में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। दर्शनार्थियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाए।

बता दें कि सीएम (CM Yogi)  जी 20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में जी -20 के यूथ 20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन में भाग लेंगे।

Related Post

E-Transport

सीएम सख्त : डग्गामार और बिना परमिट के चलती मिलीं बसें तो नपेंगे बड़े अफसर

Posted by - July 13, 2024 0
लखनऊ । उन्नाव बस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने सख्त रुख अख्तियार किया है। परिवहन विभाग के…
MYUVA

प्रदेश के युवाओं की पहली पसंद बना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान

Posted by - August 8, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर की इकोनॉमी बनाने की दिशा में लगातार आवश्यक कदम…
CM KEJARIWAL

घर-घर राशन योजना पर रोक- केजरीवाल, बोले- हम बिना नाम के ही करेंगे काम

Posted by - March 20, 2021 0
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना के तहत राशन की डोर स्टेप डिलीवरी को लेकर अरविंद केजरीवाल…