मायावती

यूपी में अपने बलबूते लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, नहीं करेंगे गठबंधन : मायावती

794 0

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने कहा कि 2022 में होने वाले यूपी के विधानसभा चुनाव में हम किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे और अपने बलबूते चुनाव लड़ेंगे।

मायावती (Mayawati) कांशीराम की 87वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद लखनऊ में मीडिया को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि हम चुनाव को लेकर अंदर ही अंदर काम कर रहे हैं। हम किसी से ज्यादा रणनीति का खुलासा नहीं करते। बसपा प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर पूरे दम के साथ चुनाव लड़ेगी और अच्छे परिणाम देगी।

उन्होंने कहा कि बसपा से गठबंधन करने पर हमेशा दूसरे दलों को लाभ होता है इसलिए हम किसी से गठबंधन नहीं करेंगे। मायावती (Mayawati) ने अपने समर्थकों से कहा कि विरोधी दलों के साम, दाम, दंड और भेद के हथकंडे से सावधान रहें और पार्टी को चुनाव में अच्छी सफलता दिलाकर बसपा मूवमेंट को सफल बनाएं। यही पार्टी संस्थापक कांशीराम को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने केंद्र सरकार से कृषि से जुड़े तीनों कानून वापस लेने की मांग एक बार फिर दुहराई। उन्होंने कहा किसान आंदोलन में मृतक किसानों के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

बसपा राज में चीनी मिलों के बिकने के सवाल पर मायावती ने कहा कि किस संस्था के साथ क्या किया जाना है, यह निर्णय सत्ता में रहने वाली सरकार करती है। चीनी मिलों को बेचने का फैसला कैबिनेट ने किया था। यह सरकार का सामूहिक फैसला था, यह किसी एक मंत्री की जिम्मेदारी नहीं। यह मंत्रालय भी दूसरे मंत्री के पास था।

Related Post

solar city

सूर्यवंश की राजधानी में सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही योगी सरकार

Posted by - December 4, 2025 0
सूर्यवंश की राजधानी में सौर ऊर्जा को बढ़ा अयोध्या। पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व…
Scholarship

समावेशी विकास की दिशा में योगी सरकार का सशक्त कदम, अल्पसंख्यक समुदाय के 2.39 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति

Posted by - February 6, 2026 0
लखनऊ। योगी सरकार ने समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अल्पसंख्यक समुदाय के…
cm yogi

उप्र स्थापना दिवस: सीएम योगी की राज्य को देश का ग्रोथ इंजन बनाने की अपील

Posted by - January 24, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राज्य के स्थापना दिवस (UP…
Solar

आवासीय सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की योगी सरकार की नई पहल

Posted by - January 23, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा स्वच्छ ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) और सतत विकास…