हॉलीवुड अभिनेत्री हैली बेरी

हॉलीवुड अभिनेत्री हैली बेरी की सिक्स एब्स वाली तस्वीर वायरल

1132 0

नई दिल्ली। मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री और ऑस्कर विजेता हैली बेरी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। इन तस्वीरों में हैली अपने सिक्स पैक एब्स दिखाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को हैली ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए हैली ने लिखा कि किसी लक्ष्य को तैयार करने और उसे हासिल करने से बेहतर कोई और एहसास नहीं है। फिल्म ‘ब्रुस्ड’ के लिए मेरा कई लक्ष्यों में से एक था एब्स बनाना। आज अन्तत: मैंने इसे हासिल कर लिया है और इसका एहसास बिल्कुल अविश्वसनीय है।

https://www.instagram.com/p/B3xkUSjj1A1/?utm_source=ig_web_copy_link

हैली जल्द ही मार्शल आर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ब्रुस्ड’ में अभिनय करती नजर आएंगी। 51 वर्षीय हैली अपनी बिंदास लाइफस्टाइल के लिए मशहूर हैं। कुछ साल पहले यह खबर आई थी कि वे 35 साल के एक म्यूजिक डायरेक्टर को डेट कर रही हैं। हैली बेरी को 2001 में ‘मान्स्टर्स बॉल’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। हैली ‘एक्स मैन’, ‘डाई अनादर डे’, ‘थिंग्स वी लॉस्ट इन फायर’, ‘किंग्समैन : दि गोल्डन सर्किल’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

ऑस्कर विजेता हैली बेरी को फेमस स्क्वेयर मैगजीन ने दुनिया की सबसे सेक्सी औरत का खिताब दिया था। उस समय उनकी उम्र 42 साल थी और वे एक बच्ची की मां बन चुकी थीं।

Related Post

दलेर मेहंदी भी हुए भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव 2019: हंसराज हंस के बाद अब भगवा पार्टी से जुड़े दलेर मेहंदी

Posted by - April 26, 2019 0
नई दिल्ली। BJP पार्टी में सितारों के आने का सिलसिला जारी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय गोयल, केंद्रीय मंत्री…
जन अधिकार पार्टी

सुप्रीम कोर्ट RTI के अधीन आएगा या नहीं, फैसला 13 अक्टूबर को

Posted by - November 12, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट बुधवार को उस याचिका पर फैसला सुनाएगी, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय को पारदर्शिता…
शाहरुख खान के नाम पर स्कॉलरशिप

शाहरुख खान के नाम पर शुरू स्कॉलरशिप पाने वाली, ये हैं पहली भारतीय महिला

Posted by - February 27, 2020 0
नई दिल्ली। केरल की गोपिका कोट्टनथारायिल मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के नाम पर पर रखी गई। ला ट्रोब यूनिवर्सिटी पीएचडी…