Jamia

जामिया की मेट्रो पार्किंग में लगी भीषण आग, चपेट में आई गाड़ियां

597 0

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के जामिया नगर (Jamia Nagar) इलाके में एक पार्किंग में आग (Fire) लगने से हड़कंप मच गया। जामिया मेट्रो स्टेशन पार्किंग (Jamia Metro Station Parking) के बगल में बने ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में आग लगी, जिसके बाद मेट्रो पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं। बुधवार सबह करीब 5 बजे ये आग लगी। सूचना मिलने पर जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तब तक आग काफी फैल चुकी थी। पूरे इलाके में धुएं का गुबार था और आग की लपटें देखकर लोगों में दहशत फैल गई।

Image

गमीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानहानि नहीं हुई। हालांकि, आग की चपेट में आने से 10 कारें, 30 ई-रिक्शा, 50 पुराने ई-रिक्शा, एक मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही ओखला विहार के सब इंस्पेक्टर फतेह चंद और पार्किंग मैनेजर मनोज जोशी मौके पर मौजूद रहे।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का अनशन 108 घंटे बाद हुआ खत्म

जो तस्वीरें सामने आई हैं उससे बर्बादी का अंदाजा लगाया जा सकता है। आग की लपटें नजर आ रही हैं, धुएं का गुबार है और पार्किंग जैसे कबाड़खाना बन गई है।

BJP ने घोषित किए MLC उम्मीदवारों के नाम, योगी के इन मंत्रियों को मिला टिकट

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने बच्चों को दी नई ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ने की सीख

Posted by - November 14, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)   ने राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य…
दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा : चांदबाग को दंगाइयों ने घेरा, मृतकों की संख्या बढ़कर नौ पहुंची

Posted by - February 25, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली के ब्रह्मपुरी और मौजपुर इलाके में मंगलवार को तीसरे दिन भी पत्थरबाजी और हिंसक प्रदर्शन जारी है।…

इस्तीफे के बाद सिद्धू का बयान, कहा- सिस्टम में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं, आखिरी दम तक लड़ूंगा लड़ाई

Posted by - September 29, 2021 0
चंडीगढ़। पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू का पहला बयान सामने आया है।…