ICU Ward

ब्रह्म शक्ति अस्पताल के ICU Ward में भीषण आग, मचा हड़कंप

580 0

नई दिल्ली: रोहिणी जिले के विजय विहार इलाके स्थित ब्रह्म शक्ति (Brahm Shakti) अस्पताल के आईसीयू वार्ड (ICU Ward) में आज सुबह आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में आईसीयू वार्ड (ICU Ward) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। जबकि एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टर ने बचने के लिये प्रथम तल से नीचे छलांग लगाई थी।

मृतक मरीज की पहचान लक्ष्मी विहार प्रेम नगर निवासी होली (64) के रूप में हुई है। वहीं घायल डॉक्टर की पहचान सुशील (34) के रूप में हुई है। रोहिणी जिले के डीसीपी प्रणव तायल ने बताया कि विजय विहार थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 285/287/304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि शनिवार सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि विजय विहार स्थित ब्रह्म शक्ति अस्पताल में आग लग गई है। सूचना मिलते ही एक-एक कर करीब 10 दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अतुल गर्ग के अनुसार, आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लगी थी,इस मंजिल पर आईसीयू वार्ड है।

टेलीग्राम ने यूजर्स को दिया झटका, प्रीमियम पेड सब्सक्रिप्शन प्लान होगा लॉन्च

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीज होली को बचा लिया गया था, लेकिन आग लगने के कारण बिजली और ऑक्सीजन की आपूर्ति रुक गई , जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला दरोगा को लूटने वाले मुठभेड़ में गिरफ्तार

Related Post

CM Yogi

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी से कार्य कर रही केंद्र व राज्य सरकार: सीएम योगी

Posted by - October 25, 2024 0
महराजगंज । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को विकास और विरासत से जोड़ने…

गुजरात से भाजपा सांसद परबतभाई का अश्लील वीडियो हुआ वायरल, बेटे ने बताया AAP का षड़यंत्र

Posted by - August 12, 2021 0
भारतीय जनता पार्टी के सांसद परबतभाई पटेल का हाल ही में एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमे वह एक…
CM Vishnu Dev Sai

स्वच्छता को बनाए सामाजिक आंदोलन, जन-जागरूकता से ही स्वच्छ होगा प्रदेश : विष्णु देव साय

Posted by - September 17, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज मंगलवार काे रायपुर के तेलीबांधा तालाब परिसर में आयोजित कार्यक्रम…
हरसिमरत कौर Harsimrat Kaur

दादी-नानी के नुस्खों को दुबारा वैश्विक बनाने की आवश्यकता : हरसिमरत कौर

Posted by - September 9, 2020 0
नई दिल्ली । देश के औषधीय उत्पादों और दादी-नानी के घरेलू नुस्खों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की जरूरत…