fire

कीर्ति नगर की तीन फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग

528 0

नई दिल्ली। पश्चिमी जिले के कीर्तिनगर औद्योगिक क्षेत्र (Kirti Nagar industrial area) में बीती देर रात तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग (Fire) लग गई।

मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं दमकल (Fire Tenders) की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग फर्नीचर फैक्ट्री में लगी और एक साथ लगी बिल्डिंग के कारण तेजी से आग फैलने लगी जिसके कारण बैग बनाने वाली फैक्ट्री भी आग की चपेट में आ गई। गनीमत ये रही कि आग की चपेट में कोई नहीं आया। हालांकि आग में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी।

Russia-Ukraine War: रूस के मिलिट्री अड्डे में विस्फोट, एक की मौत, कई लोग घायल

दमकल विभाग के अनुसार, बीती देर रात एक बजे सूचना मिली कि कीर्तिनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित तीन फैक्ट्रियों में आग लग गई है। दमकल विभाग के निदेशक के अनुसार, आग एक कारखाना बैग निर्माण और उसकी छपाई में लगी, दूसरी फैक्ट्री फर्नीचर की है और तीसरा कारखाना निर्माण के कच्चे माल का है। सभी फैक्ट्रियां कुल 500 वर्ग गज की हैं।

फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर आग लगने की वजह क्या है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी।

KKR का ये प्लेयर तो निकला फर्जी, कारनामा सुनकर उड़ जाएंगे होश

Related Post

आम आदमी की आवाज को मोदी सरकार दबा रही, जिस दिन डरना बंद कर देंगे, ये भाग जाएंगे- राहुल

Posted by - August 12, 2021 0
राज्यसभा में कल हुए हंगामे को लेकर आज विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद से विजय चौक तक पैदल मार्च…
Haryana Roadways

नायब सैनी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों को 150KM तक मिलेगी बस-पास की सुविधा

Posted by - July 9, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा की भाजपा सरकार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी घोषणाएं कर रही हैं। सरकार ने जनता का लुभाने के…
रणजीत बच्चन हत्याकांड

रणजीत बच्चन हत्याकांड : पुलिस कमिश्नर बोले-दूसरी पत्नी ने प्रेमी संग मिल कराई हत्या

Posted by - February 6, 2020 0
लखनऊ। विश्व हिंदू महासभा के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन हत्याकांड का खुलासा हो गया है। रणजीत की हत्या उसकी दूसरी…

क्या कांग्रेस में शामिल होंगे कन्हैया कुमार! राहुल गांधी से मुलाकात के बाद जारी है चर्चा

Posted by - September 9, 2021 0
जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ प्रमुख एवं लेफ्ट नेता कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी और प्रशांत किशोर के साथ मुलाकात की…