मारुति सुजुकी

मारुति सुजुकी की कारों की बिक्री में 1.9 प्रतिशत की गिरावट

914 0

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। मारुति सुजुकी ने रविवार को जारी बयान में नवम्बर माह में 1.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने बताया कि नवम्बर 2019 में उसकी कुल कारों की बिक्री 1,50,630 ईकाइयों पर आ गयी हैं। गत वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 153,539 कारों की बिक्री की थी।

नाना पटोले महाराष्ट्र विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित 

कंपनी ने बताया कि इस दौरान ऑल्टो और वैगनआर समेत मिनी श्रेणी के वाहनों की बिक्री 29,954 इकाइयों से 12.2 प्रतिशत कम होकर 26,306 ईकाइयों पर आ गई। हालांकि इस दौरान स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर समेत कॉम्पैक्ट श्रेणी की बिक्री में 7.6 प्रतिशत बढ़कर 78,013ईकाइयों पर पहुंच गई । मध्यम आकार के सेडान वाहन सिआज की बिक्री इस दौरान 3,838 ईकाइयों से गिरकर 1,448ईकाइयों पर आ गई। विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और एर्टिगा समेत यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 1.3 प्रतिशत गिरकर 23,204 ईकाइयों पर आ गई। कंपनी ने कहा कि पिछले महीने निर्यात भी 7.7 प्रतिशत गिरकर नवम्बर 2018 की 7,521 ईकाइयों के मुकाबले 6,944 ईकाइयों पर आ गया।

Related Post

CM Yogi

भाई-भतीजावाद खत्म कर सरकार कर रही निष्पक्ष-पारदर्शी भर्तियां : योगी आदित्यनाथ

Posted by - November 22, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मिशन रोजगार (Mission Rojgar) के तहत निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत…
CM Yogi

मुल्ला-मौलवी के बजाय बच्चों को बना रहे डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक: सीएम योगी

Posted by - February 25, 2025 0
लखनऊ। विधान परिषद में अपने संबोधन के दौरान सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि समाजवादी पार्टी की मानसिकता संकीर्ण…
जेमिमा रोड्रिग्‍स

आईसीसी ने फोन पर जेमिमा रोड्रिग्‍स से पूछा- किस क्रिकेटर से करेंगी बात, तो लिया भुवन का नाम

Posted by - May 9, 2020 0
नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में क्रिकेट का खेल ठप पड़ा हुआ है। फैंस भी वापस से…