Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा-विश्व कीर्तिमान स्थापित करेंगी 3500 जोड़ों की शादियां

881 0
लखनऊ। सामूहिक विवाह योजना (Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojna)  के तहत राजधानी लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में आज 3500 जोड़े एक दूसरे के हो जाएंगे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम (Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojna) में सीएम योगी भी मौजूदगी दर्ज कराकर वर-वधु को आशीर्वाद देंगे। इस दौरान श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि यह आयोजन विश्व कीर्तिमान स्थापित करेगा।

राजधानी में योगी सरकार पहली बार बड़े पैमाने पर 3500 जोड़ों का सामूहिक विवाह करा रही है। श्रम विभाग के इस बड़े आयोजन में एक साथ 7 लोग परिणय सूत्र में बंधेंगे। श्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने बताया कि आज का यह आयोजन एक विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है।

आज बनेगा सामूहिक शादियों का विश्व कीर्तिमान

उन्होंने कहा कि आज तक एक साथ 1100 शादियों का रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज था, लेकिन आज एक नया कीर्तिमान स्थापित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आजोयित कार्यक्रम में 50,000 से ज्यादा लोग सम्मिलित हो रहे हैं।  सीएम योगी भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद देंगे।

योगी सरकार कल 19 मार्च को अपने कार्यकाल का चार साल पूरा करने जा रही है। इन चार सालों में योगी सरकार ने हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, फिर चाहे पौधे लगाने का कीर्तिमान हो तो या किसी योजना से संबंधित हो। आज 3500 जोड़ों की शादी एक साथ हो रही है। यह कार्यक्रम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होगा।

Related Post

cm yogi

यूपी को ग्लोबल पहचान देंगे एआई, बॉयोटेक, ग्रीन एनर्जी और एग्रीटेक आधारित उद्योग

Posted by - September 14, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ‘विकसित उत्तर प्रदेश-समर्थ उत्तर प्रदेश @2047’ विज़न (Viksit…
AK Sharma

ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति में होगा सुधार, विद्युत लोड की समस्या होगी दूर: एके शर्मा

Posted by - October 4, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने जनपद रायबरेली की तहसील महराजगंज के ग्राम…
gulabi meenakari

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हो रही है गुलाबी मीनाकारी

Posted by - May 9, 2022 0
वाराणसी। गुलाबी मीनाकारी (Gulabi Meenakari) अपनी खूबसूरत कारीगरी से जहां पूरी दुनिया में धूम मचा रही है। वही महिलाओं को…