SS Sandhu

अतिक्रमण रोकने के लिए सरकारी भूमि को करें चिह्नित : मुख्य सचिव

366 0

देहरादून। मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को रोकने के लिए सभी विभाग अपनी भूमि को चिह्नित करें। उन्होंने प्रदेश में रोपवे की संभावनाएं तलाशने के निर्देश देते हुए उत्कृष्ट विद्यालय योजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए तेजी लाने को कहा।

मंगलवार को सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ.एस. एस.संधू (SS Sandhu) की अध्यक्षता में सरकार के दृष्टिपत्र – 25, संकल्प 2022 की समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण रोकने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाए। पर्वतमाला योजना के तहत प्रदेशभर में विभिन्न रोप वे परियोजनाएं संचालित हो रही हैं जो शीघ्र पूरा हो जाएंगी। अन्य स्थानों पर भी रोपवे की संभावनाएं तलाशी जाएं।

मुख्य सचिव ने जनरल बिपिन सिंह रावत पूर्व सैनिक क्रेडिट गारंटी योजना के तहत प्रदेश के पूर्व सैनिक इस योजना का लाभ अधिक से अधिक उठाने के लिए लिए डाटा एकत्रित करने के निर्देश दिए। इस परियोजना की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाए।

उन्होंने मानसखंड सर्किट तक पहुंच आसान बनाने के लिए टनकपुर, रामनगर और हल्द्वानी से मानसखंड सर्किट के लिए सड़कों के विकास पर फोकस करने को कहा। महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूती के लिए उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। मार्केटिंग के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने प्रदेश में आमजन को सस्ती दवा उपलब्ध हो। इसके लिए औषधि केंद्रों की संख्या अधिक से अधिक बढ़ाने के निर्देश दिया। प्रदेश में बहुत से खूबसूरत पर्वतीय शहर हैं। जिनमें पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सकने की अत्यधिक संभावनाएं हैं। ऐसे शहरों को मसूरी और नैनीताल की तर्ज पर विकसित के लिए चिन्हित कर फिजिबिलिटी टेस्ट करवा लिया जाए।

उन्होंने (SS Sandhu) प्रदेश में साहसिक पर्यटन की दृष्टि से उपयुक्त अधिक से अधिक पर्यटन स्थलों को चिन्हित कर विकसित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेशभर में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक ईको टूरिज्म स्थल चिन्हित कर विकसित किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स विकसित किए जाने की दिशा में अधिक से अधिक प्रस्ताव लाए जाएं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया के आसपास अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की अत्यधिक आवश्यकता है। इससे इंडस्ट्रियल एरिया के आसपास रह रहे मजदूर वर्ग को सस्ती दरों पर किराए पर साफ सुथरे आवास मिल सकेंगे।

एके शर्मा के मार्गदर्शन में ब्राह्मण समाज के नेता भाजपा में हुए शामिल

मुख्य सचिव ने उत्कृष्ट विद्यालय बनाए जाने में तेजी लाते हुए योजना को शीघ्र धरातल पर उतारे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा के अंतर्गत कॉलेजों के सुदृढ़ीकरण के साथ ही हॉस्टल उपलब्ध कराए जाने पर फोकस किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पुरुष एवं महिला हॉस्टल तैयार किए जाएं।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी,आनन्द बर्द्धन,सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम,शैलेश बगोली,सचिन कुर्वे,डॉ.पंकज कुमार पाण्डेय,बृजेश कुमार संत,एस.एन.पाण्डेय,दीपेन्द्र कुमार चौधरी और विजय कुमार यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Palain Crash

भोपाल के गांधी नगर पुलिस स्टेशन की सीमा में क्रैश हुआ विमान, तीन पायलट घायल

Posted by - March 27, 2021 0
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर पुलिस स्टेशन की सीमा में एक विमान  दुर्घटनाग्रस्त (Aircraft Crashed in Gandhi…

PM मोदी ने हिल स्टेशनों पर उमड़ रही भीड़ पर ऐतराज जताया; कहा- ऐसे ही आएगी तीसरी लहर

Posted by - July 14, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना के हालात पर चर्चा की। इसमें असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश,…
CM Bhajanlal

राज्य की आर्थिक प्रगति को गति देने में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है राइजिंग राजस्थान समिट: भजनलाल शर्मा

Posted by - July 20, 2025 0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने राइजिंग राजस्थान समिट में हुए समझौतों (MoUs) की प्रगति की समीक्षा को लेकर…
CM Vishnu Dev Sai

गढ़फुलझर नानकसागर बनेगा आस्था और पर्यटन का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री

Posted by - March 15, 2026 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) आज महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक एवं पवित्र स्थल गढ़फुलझर…