पुलिस बोली स्थिति शांतिपूर्ण

दिल्ली हिंसा की अफवाह के बाद कई बाजार बंद, पुलिस बोली- स्थिति शांतिपूर्ण

1173 0

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कई दिन चली खौफनाक हिंसा के बाद रविवार शाम एक बार फिर हिंसा की अफवाह उड़ने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। जिसे देखते हुए डीएमआरसी ने कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिए। हालांकि कुछ देर बाद सभी स्टेशनों को फिर खोल दिए।

पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की

वहीं, पुलिस का कहना है कि रघुबीर नगर, विष्णु गार्डन और ख्याला में हिंसा की खबर अफवाह है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से कहा है कि वह किसी भी अफवाह में न आएं। पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर में हिंसा की अफवाह के बाद डीएमआरसी ने सुरक्षा के मद्देनजर जिन मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया था उन्हें फिर से संचालित कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि वह इन अफवाहों पर ध्यान न दें। स्थिति पूरी तरह से शांति पूर्ण हैं।

डीसीपी ने भी एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अफवाह सबसे बड़ा दुश्मन है। एक अफवाह फैल रही है कि पश्चिमी दिल्ली के ख्याला-रघुबीर नगर में तनाव फैल गया है। लेकिन यह सच नहीं है। सभी लोगों से अनुरोध है कि वो शांत रहें, माहौल पूरी तरह शांत है।’

Related Post

CM Bhajan Lal

महाराज व राजस्थान के सीएम के बीच शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने पर मंथन

Posted by - January 11, 2025 0
देहरादून/जयपुर। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) से…
Shaheed Wall

महाकुंभ में धर्म और आध्यात्म के साथ शहीदों के बलिदान की गाथा के भी दर्शन कराएगी कुम्भ नगरी

Posted by - October 22, 2024 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) एक तरफ महाकुंभ जैसी सनातन धर्म की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं के…
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दावा, सातों सीटों पर जीतेगी भाजपा

Posted by - November 13, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने राजस्थान विधानसभा उपचुनाव की समाप्ति के बाद बुधवार शाम को मतदान के…