Mansa Devi Temple accident: CM Dhami to meet the injured

मनसा देवी मंदिर हादसा: घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM धामी, जाना हाल

142 0

मनसा देवी हादसे (Mansa Devi Temple Accident) की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल जाना और घटना के बारे में अधिकारियों से जानकारी की। इस दौरान शहर विधायम मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान और गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने घायलों को हर संभव इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

हरिद्वार जनपद में मनसा देवी (Mansa Devi) मंदिर के पैदल मार्ग में रविवार सुबह करीब नौ बजे भगदड़ के कारण दर्दनाक घटना घटित हुई। इस हृदयविदारक हादसे में अब तक 06 श्रद्धालुओं की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि 28 अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं।

इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने जिलाधिकारी हरिद्वार को निर्देशित किया है कि वे सभी पीड़ितों एवं उनके परिजनों को तत्काल राहत और सहायता प्रदान करें। इसके साथ ही उन्होंने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश भी दिए हैं।

उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, एवं यात्रा मार्गों की व्यवस्था की गहन समीक्षा की जाए।

Related Post

CM Bhajan lal Sharma

युवाओं की उम्मीदों को पूरा कर रही राज्य सरकार – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Posted by - February 14, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों की सेवा को अपना ध्‍येय मानकर युवा,…
Kailash Gahtodi

पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायकी छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम ने जताया शोक

Posted by - May 3, 2024 0
देहरादून। भाजपा नेता कैलाश गहतोड़ी (Kailash Gahtodi) का शुक्रवार को सुबह निधन हो गया। देहरादून अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस…

सरकार अगर राष्ट्र की संपत्ति में इजाफा नहीं कर सकती तो औनेपौने दामों पर क्यों बेच रही?- तेजस्‍वी यादव

Posted by - August 26, 2021 0
बिहार के राष्‍ट्रीय जनता दल नेता तेजस्‍वी यादव ने केंद्र सरकार के नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन प्‍लान को लेकर सवाल उठाए…