ममता ने जावेद अख्तर से किया तृणमूल के स्लोगन “खेला होबे’ पर गाना लिखने का अनुरोध

669 0

नई दिल्ली दौरे पर आईं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने गुरुवार को जाने-माने गीतकार जावेद अख्तर से मुलाकात की। बनर्जी से मिलने के बाद अख्तर ने कहा- मैं सभी के लिए नहीं कह सकता लेकिन मुझे लगता है कि ”परिवर्तन” होना चाहिए। उन्होंने कहा- देश में अभी कई तनाव हैं, ध्रुवीकरण का मुद्दा है, कई लोग आक्रामक बयान देते हैं… हिंसा की घटनाएं होती हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जावेद अख्तर से तृणमूल कांग्रेस के स्लोगन “खेला होबे’ पर गाना लिखने का भी अनुरोध किया है। बनर्जी से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए अख्तर ने कहा- बंगाल ने हमेशा ”क्रांतिकारी आंदोलनों” का नेतृत्व किया है ।

ममता बनर्जी ने इसके अलावा डीएमके नेता कनिमोझी और गीतकार जावेद अख्तर व शबाना आज़मी से भी मुलाकात की। जावेद अख्तर और शबाना आज़मी ने ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल में धमाकेदार जीत दर्ज करने के लिए मुबारकबाद दी। इस मुलाकात के दौरान ममता बनर्जी ने गीतकार जावेद अख्तर से ‘खेला होबे’ पर गीत लिखने का भी अनुरोध किया।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने खेला होबे का नारा दिया था जो पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान लोगों की सिर चढ़कर बोला और इस नारे ने काफी लोकप्रियता हासिल की।

पेगासस जासूसी मामले में जांच की अर्जी स्वीकार, अगले हफ्ते होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

वहीँ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात दौरान जावेद अख्तर ने कहा कि खेला होबे नारे को अब और प्रचार की आवश्यकता नहीं है। यह बहस के परे जा चुका है। इस पर जावेद अख्तर के बगल में खड़ी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “खेला होबे पर आपको एक गीत की रचना करनी है।

Related Post

AK Sharma

नेताजी के जाने से देश एवं प्रदेश की राजनीतिक जगत की एक अपूर्णीय क्षति: एके शर्मा

Posted by - October 20, 2022 0
सैफई/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) आज दोपहर सैफई गांव पहुंचकर मुलायम सिंह यादव…
yogi cabinet

गोरखपुर में ₹721.40 करोड़ की सीवरेज परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी

Posted by - January 29, 2026 0
लखनऊ। अटल नवीकरण और शहरी रूपान्तरण मिशन-2.0 (अमृत-2.0) के अंतर्गत गोरखपुर जिले में बड़ी सीवरेज परियोजना (Sewerage Project) को मंजूरी…
Ramlala

अयोध्या को जल्द मिल सकती है 110 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात

Posted by - July 24, 2024 0
अयोध्या । भले ही अयोध्या (Ayodhya) में मां सरयू प्रवाहमान हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ सरकार रामनगरी में विकास…
CM Yogi

हर जरूरतमंद को सम्मानजनकआश्रय देने को डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

Posted by - December 10, 2024 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि हर जरूरतमंद को सम्मानजनक आश्रय देने के लिए डबल…