Mamta Banerjee

ममता का BJP पर निशाना-दूसरे राज्यों के गुंडे नंदीग्राम में दाखिल हो गए

761 0
नंदीग्राम।  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने आरोप लगाया कि नंदीग्राम में परेशानी खड़ी करने और मतदाताओं को धमकाने के लिए दूसरे राज्यों से कथित गुंडे आए हैं। उन्होंने बुधवार को निर्वाचन आयोग से इस मामले में कार्रवाई करने का आह्वान किया।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अगले दौर का चुनाव प्रचार करने से पहले संवाददाताओं से बातचीत में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने आरोप लगाया कि पूर्वी मिदनापुर जिले के विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में स्थानीय लोगों को भगाया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अगले दौर का चुनाव प्रचार करने से पहले संवाददाताओं से बातचीत में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने आरोप लगाया कि पूर्वी मिदनापुर जिले के विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में स्थानीय लोगों को भगाया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष बनर्जी (Mamata Banerjee) ने आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरे राज्यों के गुंडे मतदाताओं को धमकाने के लिए नंदीग्राम में दाखिल हो गए हैं। बलरामपुर गांव और अन्य इलाके के ग्रामीणों को भगाया जा रहा है। वे मतदाताओं को धमका रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम निर्वाचन आयोग से शिकायत कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग को इसपर संज्ञान लेना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा नेता जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि निर्वाचन आयोग को इन आरोपों को देखना है, लेकिन लगता है कि मुख्यमंत्री को हार का आभास हो गया है, इसलिए पहले ही वह ऐसे दावे कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि सभी की नजरे नंदीग्राम पर है जहां पर बृहस्पतिवार को मतदान होगा। यहां पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का मुकाबला उनके कभी करीबी रहे और अब भाजपा के टिकट पर लड रहे शुभेंदु अधिकारी से है।

Related Post

CM Bhajan Lal Sharma

मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Posted by - March 2, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने रविवार को बांसवाड़ा के तलवाड़ा स्थित शक्ति पीठ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर…
सोनम कपूर

गणेश चतुर्थी 2019 : अंधेरीचा राजा के दर्शन करने पहुंची सोनम कपूर

Posted by - September 6, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर गणेश उत्सव के दौरान गणपति का आशीर्वाद लेने के लिए अंधेरकी राजा के दरबार…
fire in kanpur Hospital

कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल में लगी आग का CM योगी ने लिया संज्ञान, जांच कमेटी गठित

Posted by - March 28, 2021 0
कानपुर: शहर स्थित एलपीएस इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी में रविवार सुबह अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग…
CM Nayab Saini

डीसी और एसडीएम रोजाना समाधान शिविर में सुनें शिकायतें : मुख्यमंत्री

Posted by - April 3, 2025 0
चंडीगढ़। अब समाधान शिविर में उपायुक्त और एसडीएम को प्रतिदिन हिस्सा लेना होगा और लोगों की शिकायतों का मौके पर…