मलिहाबाद पुलिस ने शराब तस्कर को धरा

मलिहाबाद पुलिस ने शराब तस्कर को धरा

980 0

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व होली के त्यौहार में अवैध शराब की खपत पूरी करने के लिए लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में सक्रिय तस्करी के गिरोह का भण्डाफोड़ कर यूपी एसटीएफ  ने गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों में सतेन्द्र अग्निहोत्री निवासी मलिहाबाद, सण्डीजी हरदोई निवासी शिशुपाल सिंह व काकोरी निवासी धीरेन्द्र कुमार हैं।

इनके पास से 2610 बोतल शराब, (750 एमएल), 650 बोतल (180 एमएल), 45 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब  (750 एमएल), 64 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब  (180 एमएल), स्कार्पियो गाड़ी नं0 यूपी 32 एल एफ 9769, मोटर साइकिल यूपी 32 एलएल 5590, 10 हजार रुपये नकद व 5 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि मलिहाबाद के ग्राम गहदो, ससवन एवं दतलीगोड़वा में अवैध रूप से गोदाम बनाकर भारी मात्रा में शराब रखी गयी है। इस पर आबकारी निरीक्षक को साथ लेकर एसटीएफ टीम ने एक साथ सभी स्थानों पर छापा डालकर विभिन्न प्रकार की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।

मलिहाबाद पुलिस ने शराब तस्कर को धरा

गिरफ्तार अभियुक्त सतेन्द्र अग्निहोत्री ने बताया कि उसकी पत्नी वर्तमान समय में ग्राम प्रधान है एवं इसके परिवार में लगभग 20 वर्षाे से प्रधानी चली आ रही है, इस बार यह खुद ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ने की तैयारी में है, इसी लिए आगामी चुनाव एवं त्योहार को देखते हुए विभिन्न प्रदेशों से अंग्रेजी शराब खरीदकर भण्डारण किया था, जिसमें से कुछ शराब लोगों को बांट चुका था, बाकी कुछ बॉटना शेष था।

Related Post

CM Yogi

खिचड़ी मेला को गांव-गांव तक मिलेगी परिवहन की सुविधा: सीएम योगी

Posted by - November 14, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर आयोजित होने वाले विश्व…
Gram Pradhans narrated the story of change to the CM Yogi

ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को सुनाई बदलाव की कहानी, बोले- 8 साल में जो हुआ, पहले सिर्फ सपना था

Posted by - September 26, 2025 0
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश के गाँव अब सिर्फ बदलाव की उम्मीद नहीं कर रहे, बल्कि बदलाव की जीती-जागती मिसाल बन गए…
CM Yogi

सीएम योगी ने उप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के भवन का किया शिलान्यास

Posted by - June 1, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को यहां उप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के भवन का शिलान्यास किया।…