CM Dhami

30 नवंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त बनायें : सीएम धामी

414 0

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को आगामी 30 नवंबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का निर्देश दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री आज नैनीताल के दो दिन दौरे पर आये हैं। इस दौरान उन्होंने राज्य अतिथि गृह (नैनीताल क्लब) में अधिकारियों के साथ कुमाऊं मंडल की समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं करने को गंभीरता से लिया और आपदा के दौरान हुए नुकसान से लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अत्यधिक नुकसान हुआ है वहां पर जल्द से जल्द काम शुरू किया जाए। मुख्यमंत्री ने मादक पदार्थों की तस्करी पर भी लगाम लगाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने हल्द्वानी रिंग रोड की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हल्द्वानी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 2,000 करोड़ रुपए की घोषणा की थी, जिसके तहत 1600 करोड़ रुपए जारी हो चुके हैं।

इसी के साथ, मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विजयादशमी की पूर्व संध्या पर उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने यह भी कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में सत्य के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर काम करें।

Related Post

सारा लोपेज

सारा लोपेज ने जीता पहला तीरंदाजी लॉकडाउन नॉकऑउट, पुरस्कार राशि कोरोना से लड़ाई में दी

Posted by - May 18, 2020 0
पेरिस। विश्व की नंबर दो तीरंदाज कोलंबिया की सारा लोपेज ने रविवार को नॉर्वे की विश्व युवा चैंपियन एंगर्स फॉगस्टाड…
कोविड-19

‘कोविड-19’ के खिलाफ वैश्विक जंग की कमान पीएम मोदी के हाथों में : जेपी नड्डा

Posted by - April 9, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को कहा कि ‘कोविड-19’ के खिलाफ वैश्विक जंग…
नाबालिग लड़की से बलात्कार आरोपी की पिटाई

इंदौर की अदालत में नाबालिग लड़की से बलात्कार आरोपी की पिटाई, पुलिस ने बचाया

Posted by - December 7, 2019 0
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर की अदालत परिसर में मौजूद वकीलों ने एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में…
jaya bacchan in Bangal

ममता बनर्जी अकेले ही सभी अत्याचारों के ख़िलाफ़ लड़ रही हैं : जया बच्चन 

Posted by - April 5, 2021 0
कोलकाता। हाईप्रोफाइल टॉलीगंज सीट पर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का मुकाबला टीएमसी प्रत्‍याशी अरूप विश्वास से है। जया बच्‍चन टीएमसी…