नाश्ते में फटाक से बनाएं ये वाला सैंडविच

278 0

दिनभर में घर पर बैठे-बैठे स्नैक्स खाने की चाहत तो उठती ही हैं। लेकिन देखा गया हैं कि हमेशा एक से ही स्नैक्स से बोरियत आने लगी हैं। ऐसे में अगर आप कुछ नया खाने की चाहत रखते हैं तो आज हम आपके लिए दही सैंडविच (Curd Sandwich) बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह कम मेहनत और मिनटों में तैयार होने वाली Recipe हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

दही सैंडविच (Curd Sandwich) बनाने की सामग्री

– ब्रेड (4 पीस)

– दही छना हुआ (1/4 कप)

– प्याज (2 बड़े) कटे

– टमाटर (2 बड़े) कटे

– पत्तागोभी थोड़ी सी कटी हुई

– गाजर थोड़ी सी कटी हुई

– 1 कटा हुआ खीरा

– काली मिर्च पाउडर (1/4 चम्मच)

– बूरा (1 चम्मच)

– नमक स्वादानुसार

दही सैंडविच (Curd Sandwich) बनाने की विधि

एक बर्तन में दही को अच्छी तरह से फेंटकर सारे मसाले को मिलाएं। फिर उसमें कटी हुई सब्जियां पत्तागोभी, शिमला मिर्च, गाजर वैगरह मिलाकर कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। फिर ब्रेड की स्लाइस के किनारों को काटकर रख लें। ब्रेड को तिकोने आकार में काटकर उसमें तैयार किया हुआ मिक्सचर डालें और दूसरे ब्रेड के पीस से ढक दें। इसको टमाटर या हरी मिर्च की चटनी के साथ खाएं।

आप चाहें तो इस तरह से सारी सब्जियों को मिलाकर मेयोनीज डालकर भी सैंडविच बना सकते हैं। लेकिन दही के सैंडविच का स्वाद इन सबसे जुदा होता है। बस ध्यान रहे कि दही बिल्कुल अच्छे से कपड़े में बांधकर टांगी गई हो। जिससे कि इसका सारा पानी निथर गया हो। जिससे कि सैंडविच बनाते समय मिश्रण गीला ना हो। नही तो पूरा सैंडविच खराब हो जाएगा।

Related Post

jiya manek

क्या ‘साथ निभाना साथिया’ 2 सीजन में ‘गोपी बहू’ का किरदार निभाएंगी जिया मानेक?

Posted by - September 1, 2020 0
पॉप्युलर शो ‘साथ निभाना साथिया’ का एक फनी वीडियो ‘रसोड़े में कौन था?’ इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल…
कोरोनावायरस

कोरोनावायरस : 81 हजार शिक्षकों को दिया जाएगा ऑनलाइन प्रशिक्षण

Posted by - March 14, 2020 0
नई दिल्ली। केरल इंफ्रास्ट्रचर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन (केआईटीई) ने कोरोनावायरस के मद्देनजर राज्य के 81 हजार से अधिक प्राथमिक…