आज डिनर में बनाएं चिकन कोरमा, नोट करें रेसिपी

327 0

चिकन के दीवानों के लिए आज हम लाजवाब स्वाद देने वाली चिकन कोरमा ( Chicken Korma) बनाने की Recipe लेकर आए हैं। दही, नट्स और मसालों के साथ बनी यह डिश आपके डिनर को स्पेशल बनाने के साथ ही यादगार बना देगी। रूमाली रोटी के साथ इसका स्वाद और भी निखर कर आता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

 Chicken Korma आवश्यक सामग्री

– 1/2 किलो चिकन

– 1 कप तेल

– 2-3 बड़ी चम्मच घी

– 8-10 इलाइची

– 6-7 लौंग

– 2 टेबल स्पून लहसुन

– 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर

– 1 टेबल स्पून मिर्च

– स्वादानुसार नमक

– 1 टी स्पून अदरक पेस्ट

– 1 कप दही

– 2 स्लाइसड प्याज (फ्राइड, दही के साथ पीसी हुई)

– 1 टी स्पून गरम मसाला

– केसर (3 छोटे चम्मच पानी के साथ मिला हुआ)

– गार्निशिंग के लिए हरा धनिया

 Chicken Korma बनाने की वि​धि

एक पैन में घी गर्म करें। अब इसमें इलाइची, लौंग, लहसुन डालें और इसे अच्छे से फ्राई करें। इसके बाद इसमें चिकन डालें और इसे 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं। इसे लगातार चलाते रहें। एक बार जब यह ब्राउन हो जाएं तो इसमें धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालें। फिर स्वादानुसार नमक डालें। अब इसमें अदरक का पेस्ट, दही और फ्राइड प्याज का मिश्रण डालें। इसे एक मिनट तक पकने दें। इसके बाद गरम मसाला और केसर डालें।

अगर आपको ग्रेवी गाढ़ी लगे तो इसे ढकने से पहले थोड़ा पानी डालें। मसाला चिकन के साथ अच्छी तरह मिक्स हो जाएगा। इसे धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में इसे चलाते रहे। तैयार है आपका चिकन कोरमा। अब हरा धनिया डालकर इसे गार्निश करें और गर्मागर्म सर्व करें।

Related Post

Depression

डिप्रेशन होने के इन लक्षणों से महिलाएं रहे सावधान! नहीं तो बढ़ेगी ये समस्या

Posted by - April 8, 2022 0
लखनऊ: आज की प्रतिस्पर्धी और तेज जीवनशैली में कम सामाजिक संपर्क के साथ अधिकांश लोग किसी न किसी बिंदु पर…
shiva temple

विश्व का एकमात्र मंदिर जहां भोलेनाथ के साथ उनकी पुत्री अशोकासुंदरी भी हैं विराजमान

Posted by - July 21, 2022 0
सावन (Sawan) के इस महीने में भक्तगण शिव मंदिरों (Shiva Temple) में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। देशभर में भगवान…

लंदन के वैज्ञानिकों ने कोरोना संक्रमण और वायु प्रदूषण के आपसी संबंधों का पता लगाया!

Posted by - September 7, 2021 0
इंपीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों ने कोरोना संक्रमण और वायु प्रदूषण के आपसी संबंधों का पता लगाया। वैज्ञानिकों के मुताबिक,…
ऑनलाइन डेटिंग ऐप लॉन्च

लॉकडाउन के बीच युवाओं के लिए ऑनलाइन डेटिंग ऐप लॉन्च, जानें फीचर्स

Posted by - May 17, 2020 0
नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान इंटरनेट पर युवाओं के लिए एक अच्छा पार्टनर, अच्छा दोस्त ढूंढने और अकेलापन बांटने के…