इस तरह से बनाएं आंवले का मुरब्बा, मिलेगा मां के हाथों वाला स्वाद

302 0

आंवले का फल बहुत गुणकारी होता है, इसमें आयरन और विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाते है आंवले का सेवन किसी भी मौसम मे किया जा सकता है। और इसमें जब बात आंवले का मुरब्बे ( Amla Murabba ) की तो मुहं मे पानी अपने आप ही आ जाता है। तो आइये जानते है आवले के मुरब्बे (Amla Murabba) बनाने की विधि के बारे मे….

आवले के मुरब्बे (Amla Murabba) बनाने की सामग्री :

आँवला 1 किग्रा
शक्कर 1 .5 किग्रा
केसर 20 -25 पत्तियां
फिटकरी पाउडर आधा चम्मच

आवले के मुरब्बे (Amla Murabba) बनाने की विधि :

मुरब्बा बनाने के लिए आंवले बड़े -बड़े ,पके हुए , बिना दाग वाले ताजे होने चाहिए । साफ पानी से आंवलो को धोकर ,पानी में डाल कर दो दिन भीगो कर रखे। आंवलो को पानी से निकाल कर काँटे (फोर्क ) से अच्छी तरह गोदें । इन्हें फिटकरी मिले पानी में डाल दें और तीन -चार दिन तक फिटकरी वाले पानी में रखे।

आप चाहे तो फिटकरी की जगह दो चम्मच चूने का प्रयोग कर सकते है चूना पान वाले की दुकान पर आसानी से मिल जायेगा। फिटकरी वाले पानी में आंवलो को रोज थोड़ा थोड़ा हिला ले। तीन चार दिन बाद आंवलो का रंग थोड़ा बदल जायेगा।

फिटकरी के पानी से निकाल कर आंवलो को साफ पानी से धोलें। फिटकरी के पानी में रखने से आंवले का तोरापन खत्म हो जाता है और सॉफ्ट भी हो जाते है।

एक बरतन में पानी गरम करे। पानी इतना ले की आंवले पूरी तरह से पानी में डूब जाए। पानी में उबाल आने पर गोदें हुए आंवले पानी में डाल दे। दो मिनिट बाद गैस बन्द कर दे व दस मिनिट के लिए ढक्कन लगा कर रखे।

आंवले बहुत ज्यादा नहीं गलने चाहिए। आँवलो को चलनी में डाल कर पानी निकाल दे।

अब एक बरतन में डेढ़ किलो शक्कर ले। आंवलो को इस बरतन में डालकर हिला लें और रातभर ( 7 -8 घण्टे ) के लिए ढक्कन लगाकर रख दें।

आपका स्वादिष्ट आंवले का मुरब्बा ( Amla Murabba ) तैयार है.

Related Post

प्रेमी-प्रेमिका को कनपट्टी में गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पार्क में मिला शव

Posted by - October 30, 2019 0
झारखण्ड। आज देश के बहुत से हिस्सों में प्यार करना बहुत बड़ी गलती सी मानी जाती है। कभी-कभी प्रेमी-प्रेमिका के…
Maharashtra BJP leader Devendra Fadnavis

CM उद्धव ठाकरे के आदेश पर सचिन वाजे को वापस सेवा में लाया गया : फडणवीस

Posted by - March 21, 2021 0
मुंबई । परम बीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगाए आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने…
five diets

हड्डियों की मजबूती के लिए आज ही इन ये पांच आहार को करें बाय-बाय

Posted by - September 14, 2020 0
नई दिल्ली। एशिया पैसिफिक जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन द्वारा किए गए एक अध्ययन में बड़ा खुलासा किया है। इस रिसर्च…