बिहार के मोतिहारी में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 22 लोग डूबे, छह शव बरामद

757 0

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सिकरहना नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूब गए। अब तक 6 लोगों के शव निकाले गए हैं। नदी के घाट पर अफरा-तफरी का माहौल है,  बड़ी संख्या में लोग घाट पर मौजूद हैं।  सूचना मिलने पर जिला प्रशासन पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद है। बाकी डूबे हुए लोगों की तलाश की जा रही है।

नाव पर 22 से ज्यादा लोग थे सवार

बताया जा रहा है कि नाव पर ज्यादा सवारी बैठने से यह हादसा हुआ है। छोटी नाव पर 12 लोगों के बैठने की जगह थी उस पर 22 से ज्यादा लोग सवार हो गए, जिसकी वजह से नाव बीच नदी में डूब गई। ये हादसा शिकारगंज थाना के गोढ़िया गांव में हुआ।

बता दें कि दो महीने पहले ही डुमरियाघाट थाना क्षेत्र स्थित सरोतर झील में नाव पलटने से एक युवक की मौत हो गई थी। इस नाव पर एक दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। हालांकि, बाकी लोग नदी में तैरकर बाहर निकल आए थे, लेकिन बबूल सहनी पानी में बुरी तरह से फंस गया था, थोड़ी देर बाद उसका शव बाहर निकला।

Related Post

IGNOU

इग्नू में जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में परास्नातक पाठ्यक्रम शुरू

Posted by - December 13, 2019 0
लखनऊ। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के पत्रकारिता एवं न्यू मीडिया स्टडीज़ विद्यापीठ ने एक नये कार्यक्रम-जर्नलिज्म व मास…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने यू-प्रिपेयर के प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर भेजने के दिये निर्देश

Posted by - September 26, 2025 0
देहारादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को सचिवालय में आपदा प्रबन्धन विभाग एवं विश्व बैंक के अधिकारियों…