‘मै ड्यूटी मजिस्ट्रेट हूं, सीधे सर फोड़ देना’ , कहने वाले एसडीएम पर कोई कार्रवाई नहीं

574 0

हरियाणा के करनाल में भाजपा की बैठक का विरोध करने के लिए जुटे किसानों पर हुए लाठी चार्ज से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में ड्यूूटी मजिस्ट्रेट तैनात एसडीएम करनाल आयुष सिन्हा ने पुलिस कर्मियों से बैरिकेड तक आने वाले किसानों का सिर फोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा- मैं ड्यूटी मजिस्ट्रेट हूं, स्पष्ट कह रहा हूं जो जाए उसका सिर फोड़ दो, लिख कर दे रहा हूं, सीधे लट्ठ मारना, कोई डाउट नहीं।

वायरल वीडियो के बाद न सिर्फ विपक्ष बल्कि भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भी एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की बात कही लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा- किसानों ने पुलिस को मारा जिसके बाद आत्मरक्षा में ऐसा हुआ, हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि करनाल के एसडीएम आयुष सिन्हा कुछ पुलिसकर्मियों के सामने खड़े होकर उन्हें निर्देश दे रहे हैं कि प्रदर्शनकारी किसानों को बैरिकेडिंग से आगे ना आने दिया जाए। वह कहते हैं, ”यह बहुत स्पष्ट है, वह चाहे कोई भी, कहीं से भी हो, किसी को वहां ना जाने दिया जाए। हम किसी कीमत पर इन लाइन के पार नहीं जाने देंगे। अपनी लाठी उठाओ और जोर से मारना। बहुत साफ है, किसी निर्देश की जरूरत नहीं, जोर से मारना है। यदि मैं एक भी प्रदर्शनकारी को यहां देखूं तो उसका सिर फूटा होना चाहिए। कोई शक?” पुलिसकर्मी ‘नो सर’ कहते हुए जवाब देते हैं।

‘तुम मुझे वोट दो-मैं तुम्हें लाठी दूंगा’, किसानों पर हुए लाठीचार्ज की चारों तरफ निंदा

किसानों पर लाठीचार्ज की खबर सुनने के बाद दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए और सड़क जाम कर दिया। दिल्ली और चंडीगढ़ को जोड़ने वाले हाईवे पर भारी जाम लग गया। इधर यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बीजेपी नेता वरुण गांधी ने भी इसे शेयर किया और लिखा, ”मैं उम्मीद करता हूं कि इस वीडियो को एडिट किया गया हो और डीएम ने ऐसा नहीं कहा… नहीं तो यह लोकतांत्रिक भारत में हमारे नागरिकों के साथ ऐसा करना अस्वीकार्य है।”

Related Post

यूपी भाजपा सांसद से बदमाशों ने मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर बम से उड़ाने की धमकी

Posted by - August 10, 2021 0
यूपी के प्रतापगढ़ जिले के भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता को फोन पर 5 करोड़ की फिरौती मांगी है नहीं…

मवाली है आंदोलनकारी किसान, सिर्फ बिचौलियों की मदद कर रहे- विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी

Posted by - July 22, 2021 0
किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच कृषी मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने फिर बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर जो…

हरियाणा पुलिस द्वारा बेरहमी से किए गए लाठीचार्ज के बाद किसानों की महापंचायत, सड़कें की ब्लॉक

Posted by - August 30, 2021 0
हरियाणा के घरौंदा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के एक दिन बाद किसानों ने…
Sanjeev Balyan

केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा- अगर छीनी गई किसान की जमीन तो दे दूंगा पद से इस्तीफा

Posted by - March 7, 2021 0
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में हिंद मजदूर किसान समिति की जनसभा को केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान (Sanjeev…

संसद गेट पर हरसिमरत कौर से भिड़े कांग्रेस सांसद, बोले- किसानों के नाम पर ड्रामा कर रहीं हैं

Posted by - August 4, 2021 0
नए कृषि कानूनों के मुद्दे पर शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू…