Priyanka Singh Rawat

फटी जींस बयान पर चौतरफा घिरे CM तीरथ, कई राजनीतिक हस्तियों ने सुनाई खरी-खरी

2922 0
देहरादून। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते सीएम तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Rawat)  का फटी जींस वाला बयान सुर्खियों में आ गया है। चारों तरफ उनके इस बयान की निंदा हो रही है। वहीं, ट्विटर पर भी RippedJeans ट्रेंड करने लगा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Rawat)  के महिलओं पर फटी जींस पहने को लेकर दिये बयान ने बवाल मचा दिया है। अमिताभ बच्चन की नातीन के बाद TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने भी सीएम तीरथ को आड़े हाथों दिया है। महुआ ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि सीएम कहते हैं कि ‘जब नीचे देख तो गमबूट थे…और ऊपर देखा तो NGO चलाती हो और घुटने फटे दिखते हैं?’

 

वहीं, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी तीरथ सिंह रावत के बयान पर टिप्पणी की है। प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा है कि ‘देश की संस्कृति और संस्कार पर उन आदमियों से फर्क पड़ता है, जो महिलाओं और उनके कपड़ों को जज करते हैं. सोच बदलो मुख्यमंत्री जी, तभी देश बदलेगा’।

https://twitter.com/priyankac19/status/1372408108090228736

 

बता दें कि उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Rawat)  फटी जींस पर दिये बयान पर चौतरफा घिर गये हैं। उनके इस बयान को न सिर्फ महिलाओं ने आलोचना की है, बल्कि कई राजनीतिक दल के नेताओं ने भी सीएम तीरथ (CM Tirath Rawat)  को सोच बदलने की नसीहत भी हैं।  इसके साथ ही सीएम तीरथ का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर RippedJeans हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।

यहां से उठा विवाद

गौर हो कि देहरादून के एक निजी होटल में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Rawat)  नशा मुक्ति को लेकर आयोजित कार्यशाला में शिरकत कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आज की युवा पीढ़ी और संस्कारों पर अपना ज्ञान देना शुरू कर दिया। कार्यक्रम में सीएम तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Rawat)  ने अपने साथ हुए एक किस्से का भी जिक्र किया। जहाज में अपनी सीट की बगल में बैठी महिला का जिक्र करते हुए तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जब महिला से उनकी बातचीत हुई तो उन्होंने देखा कि उन्होंने नीचे बूट पहन रखे थे. ऊपर देखा तो घुटने से फटी हुई जींस पहनी थी।

तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Rawat)  ने कहा कि फटे जींस में घुटने दिखाते हुए जब महिला समाज के बीच जाती है तो वह क्या संस्कार देगी? मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आजकल लड़के घुटना फाड़कर ही अपने आप को बड़ा समझते हैं। लड़कियां भी अब उनकी तरह फटी हुईं जींस से घुटने दिखाती हैं।

बहरहाल मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Rawat)  ने यह बयान लोगों को यह बताने के लिए दिया है कि बच्चों को संस्कार अच्छे दें, लेकिन उनका यह बयान विवादों में पड़ता दिखाई दे रहा है।

Related Post

Summer Camp

योगी सरकार की पहल, गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को समर कैंप में मिलेगा नया अनुभव

Posted by - April 13, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश के चुनिंदा परिषद् स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के…
RAHUL GANDHI COMMENTED ON RSS

राहुल गांधी का तंज- आंकड़े छिपाकर कोरोना महामारी के सच को भी मोदी सरकार ने नियंत्रित कर ही लिया…

Posted by - April 26, 2021 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोग संक्रमण के चलते बेहाल और लाचार नजर…
CM Yogi

प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से साकार हो रहा दिव्य, भव्य व डिजिटल महाकुम्भ का सपनाः योगी आदित्यनाथ

Posted by - December 13, 2024 0
महाकुम्भनगर। ठीक एक महीने बाद विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक, धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजन, मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत तथा…
कटरीना कैफ

अक्षय का हाथ थामे नजर आ रही करटीना की यह फोटो सोशल मीडिया पर हो रही वारयल

Posted by - January 13, 2020 0
एंटरटाइनमेंट डेस्क। ऐसे कई सारे फिल्मी एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो फिल्म में एकसाथ कम करते-करते एक अच्छे दोस्त का…