cm dhami

महिलाओं के आरक्षण पर महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

430 0

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में राज्य की महिलाओं को 30 फ़ीसदी क्षैतिज आरक्षण देने पर भाजपा महिला मोर्चा और अलग-अलग संगठनों की महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को धन्यवाद दिया।

इसी संदर्भ में शनिवार को मुख्य सेवक सदन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा एक अभिनंदन समारोह किया, जिसमें मुख्यमंत्री का साधुवाद किया गया। उत्तराखंड में साल 2013 में हाई कोर्ट ने पूर्व में लागू 30 फ़ीसदी महिला क्षैतिज आरक्षण पर रोक लगा दी थी।

राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट जाकर इस मामले में मजबूत पक्ष रखा जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट की लगी रोक हटा कर महिला आरक्षण को एक बार फिर हरी झंडी दे दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने 30 फ़ीसदी क्षैतिज आरक्षण लागू होने पर प्रदेश की महिलाओं को बधाई देते हुए कहा है कि उत्तराखंड गठन से लेकर अब तक महिलाओं की भूमिका अग्रणी रही है। ऐसे में 30 फ़ीसदी आरक्षण उन महिलाओं का हक है।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा है कि राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश की महिलाओं को लाभ मिलेगा जिसके लिए प्रदेश की महिलाएं मुख्यमंत्री और उनकी सरकार को आभार और धन्यवाद देती हैं। इस अवसर पर भारी संख्या में महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post

CM Vishnudev Sai

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

Posted by - April 1, 2026 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज रायगढ़ के बाबा प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में उत्कल सांस्कृतिक सेवा…
Sugarcane

गन्ना उत्पादन, पौध तैयार करने और वैल्यू एडिशन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी महिलाएं

Posted by - March 29, 2026 0
लखनऊ: योगी सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और कृषि आधारित गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा…