महेंद्र सिंह धोनी खेल सकते हैं आईपीएल

महेंद्र सिंह धोनी अगले कुछ वर्ष खेल सकते हैं आईपीएल : वीवीएस लक्ष्मण

971 0

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने सोमवार को कहा कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के लिए उम्र महज एक नंबर है और वह फिट हैं तथा अगले कुछ वर्षों तक आईपीएल में खेल सकते हैं।

कोरोना वायरस खतरे को देखते हुए बीसीसीआई ने इसे 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया था और हालात को देखते हुए इसके आगे होने की संभावना काफी कम

धोनी पिछले साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्वकप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की हार के बाद से अब तक मैदान से बाहर हैं और उनके इस साल आईपीएल से वापसी की उम्मीद थी। लेकिन कोरोना वायरस खतरे को देखते हुए बीसीसीआई ने इसे 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया था और हालात को देखते हुए इसके आगे होने की संभावना काफी कम है।

सुप्रीम कोर्ट ने विदेश में फंसे भारतीयों को दी सलाह, कहा कि ‘जो जहां हैं,वहीं रहें’

लक्ष्मण ने स्टार स्पोटर्स के कार्य़क्रम क्रिकेट कनेक्टेड में कहा कि मेरे ख्याल से चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलना उनके लिए फायदेमंद होगा क्योंकि उनके लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है और वह ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रुप से अभी फिट हैं और एक कप्तान के रुप में वह चेन्नई का नेतृत्व कर सकते हैं।

आईपीएल के सिर्फ इस सत्र में ही नहीं बल्कि वह अगले कई आईपीएल में खेल सकते हैं और इसके बाद ही वह अपने भविष्य पर फैसला लेंगे

उन्होंने कहा कि आईपीएल के सिर्फ इस सत्र में ही नहीं बल्कि वह अगले कई आईपीएल में खेल सकते हैं और इसके बाद ही वह अपने भविष्य पर फैसला लेंगे। वह अपने करियर में काफी सफल रहे हैं और आप उन्हें आईपीएल में खेलते देखेंगे। लक्ष्मण ने कहा कि चयन समिति के नए चयनकर्ता सुनील जोशी को धोनी के साथ बैठकर उनके भविष्य को लेकर चर्चा करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि धोनी काफी हद तक अपनी योजना को लेकर स्पष्ट हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने 2019 विश्वकप के बाद कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री से इस बारे में बात की होगी। लक्ष्मण ने कहा कि चयन समिति को धोनी के साथ बैठकर उनके भविष्य के बारे में चर्चा करनी चाहिए। लेकिन धोनी चेन्नई के लिए खेलते रहेंगे और टीम के लिए बेहतर करेंगे।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने दिए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश

Posted by - August 26, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि…
Savin Bansal

जिला प्रशासन का जनदर्शन, जन सुरक्षा की गांरटी; कड़े व बड़े एक्शन सब मौके पर ही

Posted by - February 16, 2026 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजित किया गया।…
मिमी चक्रवर्ती

बंगाल की इस खूबसूरत सांसद की बोल्ड तस्वीरें आपको कर देंगी दीवाना

Posted by - January 18, 2020 0
कोलकाता। टीएमसी सांसद नुसरत जहां के साथ ही एक और बंगाली एक्ट्रेस संसद में पहुंची हैं। अभिनेत्री नुसरत जहां की…
CM Yogi

संगठित रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे : सीएम योगी

Posted by - October 12, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि जब हम संगठित रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। छुआछूत, अश्पृश्यता…