महावीर जयंती

महावीर जयंती 6 अप्रैल को, दुनिया को दिया था ‘अहिंसा परमो धर्म:’ का संदेश

1261 0

नई दिल्ली। भगवान महावीर का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को 599 ईसवीं पूर्व बिहार में हुआ था। बिहार के लिच्छिवी वंश के महाराज सिद्धार्थ और महारानी त्रिशला के पुत्र के रूप में जन्मे महावीर का बचपन का नाम वर्धमान था।

महावीर जयंती : ‘क्षमा वीरस्य भूषणम्’ भगवान महावीर में क्षमा करने का एक अद्भुत गुण था

इन्होंने अपने राज्य का त्याग कर लोगों को सत्य, अहिंसा और प्रेम का मार्ग दिखाया। इसके बाद महावीर को भगवान महावीर कहा गया। ‘क्षमा वीरस्य भूषणम्’ भगवान महावीर में क्षमा करने का एक अद्भुत गुण था। ज्ञान की खोज करने के बाद भगवान महावीर को सत्य, अहिंसा, श्रद्धा और विश्वास प्राप्त हुआ।

भगवान महावीर ने 12 वर्षों तक की थी कठोर तपस्या

भगवान महावीर ने 12 वर्षों तक कठोर तपस्या की और अपनी इंद्रियों पर विजय प्राप्त की। भगवान महावीर अपने पूरे साधना काल के दौरान मौन रहे। तपस्या पूरी करने के बाद भगवान महावीर ने पांच सिद्धांत बताए जिन पर चलकर ही मोक्ष की प्राप्ति की जा सकती है। भगवान महावीर के अनुसार अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह, ये पांच सिद्धांत हैं।

‘लॉकडाउन विद सनी’ शो में सनी लियोनी, अब ऐसे फैंस को करेंगी एंटरटेन

महावीर जयंती पर जानें भगवान महावीर के पांच सिद्धांत

  1. अहिंसा: किसी भी परिस्थिति में हिंसा से दूर रहना चाहिए, भूल कर भी किसी को कष्ट नहीं पहुंचाना चाहिए।
  2. सत्य: भगवान महावीर के अनुसार सत्य को ही सच्चा तत्व समझना चाहिए। सत्य का साथ देना वाला ही मृत्यु को तैरकर पार कर जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों को हमेशा सत्य ही बोलना चाहिए।
  3. अस्तेय: अस्तेय का पालन करने वाले किसी भी रूप में अपने मन के मुताबिक वस्तु ग्रहण नहीं करते हैं ये लोग संयम से रहते हैं और केवल वही लेते हैं जो उन्हें दिया जाता है।
  4. ब्रह्मचर्य: ऐसे कार्य नहीं किए जाते हैं जिनसे ब्रह्मचर्य प्रभावित हो।
  5. अपरिग्रह: यह शिक्षा सभी पिछले सिद्धांतों को जोड़ती है। अपरिग्रह का पालन करके चेतना जागृत होती है और सांसारिक एवं भोग की वस्तुओं का त्याग कर दिया जाता है।

Related Post

Chardham Yatra

Chardham Yatra 2025: उत्तराखंड सरकार ने वाणिज्यिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड किया अनिवार्य

Posted by - April 12, 2025 0
देहारादून। 30 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने सुरक्षा उपायों के तहत…
CM Nayab Singh

हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने सीएम सैनी व प्रदेशाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक

Posted by - July 22, 2024 0
चंडीगढ़ः हरियाणा में अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो चुकी है। बीते दिनों मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM…
Anand Bardhan

कुंभ मेला का सफल संचालन एवं भव्यता के साथ आयोजित किए जाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी: मुख्य सचिव

Posted by - September 12, 2025 0
हरिद्वार : 2027 कुंभ मेले (Kumbh Mela) को सुव्यवस्थित एवं दिव्य व भव्य ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से…