महावीर जयंती

महावीर जयंती 6 अप्रैल को, दुनिया को दिया था ‘अहिंसा परमो धर्म:’ का संदेश

1225 0

नई दिल्ली। भगवान महावीर का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को 599 ईसवीं पूर्व बिहार में हुआ था। बिहार के लिच्छिवी वंश के महाराज सिद्धार्थ और महारानी त्रिशला के पुत्र के रूप में जन्मे महावीर का बचपन का नाम वर्धमान था।

महावीर जयंती : ‘क्षमा वीरस्य भूषणम्’ भगवान महावीर में क्षमा करने का एक अद्भुत गुण था

इन्होंने अपने राज्य का त्याग कर लोगों को सत्य, अहिंसा और प्रेम का मार्ग दिखाया। इसके बाद महावीर को भगवान महावीर कहा गया। ‘क्षमा वीरस्य भूषणम्’ भगवान महावीर में क्षमा करने का एक अद्भुत गुण था। ज्ञान की खोज करने के बाद भगवान महावीर को सत्य, अहिंसा, श्रद्धा और विश्वास प्राप्त हुआ।

भगवान महावीर ने 12 वर्षों तक की थी कठोर तपस्या

भगवान महावीर ने 12 वर्षों तक कठोर तपस्या की और अपनी इंद्रियों पर विजय प्राप्त की। भगवान महावीर अपने पूरे साधना काल के दौरान मौन रहे। तपस्या पूरी करने के बाद भगवान महावीर ने पांच सिद्धांत बताए जिन पर चलकर ही मोक्ष की प्राप्ति की जा सकती है। भगवान महावीर के अनुसार अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह, ये पांच सिद्धांत हैं।

‘लॉकडाउन विद सनी’ शो में सनी लियोनी, अब ऐसे फैंस को करेंगी एंटरटेन

महावीर जयंती पर जानें भगवान महावीर के पांच सिद्धांत

  1. अहिंसा: किसी भी परिस्थिति में हिंसा से दूर रहना चाहिए, भूल कर भी किसी को कष्ट नहीं पहुंचाना चाहिए।
  2. सत्य: भगवान महावीर के अनुसार सत्य को ही सच्चा तत्व समझना चाहिए। सत्य का साथ देना वाला ही मृत्यु को तैरकर पार कर जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों को हमेशा सत्य ही बोलना चाहिए।
  3. अस्तेय: अस्तेय का पालन करने वाले किसी भी रूप में अपने मन के मुताबिक वस्तु ग्रहण नहीं करते हैं ये लोग संयम से रहते हैं और केवल वही लेते हैं जो उन्हें दिया जाता है।
  4. ब्रह्मचर्य: ऐसे कार्य नहीं किए जाते हैं जिनसे ब्रह्मचर्य प्रभावित हो।
  5. अपरिग्रह: यह शिक्षा सभी पिछले सिद्धांतों को जोड़ती है। अपरिग्रह का पालन करके चेतना जागृत होती है और सांसारिक एवं भोग की वस्तुओं का त्याग कर दिया जाता है।

Related Post

आशुतोष टण्डन

स्लम में रहने वालों को रोजगार व आवास उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: आशुतोष टण्डन

Posted by - March 18, 2020 0
लखनऊ। नगर विकास संसदीय कार्य एवं नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के मंत्री आशुतोष टण्डन ने कहा कि प्रदेश…
Mahakumbh

जीवंत हुईं संगम नगरी की दीवारें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनूठी पहल

Posted by - October 19, 2024 0
प्रयागराज । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनूठी पहल ने संगम नगरी को एक बड़े कैनवास में तब्दील कर दिया है। महाकुंभ-…
लहसुन

सर्दियों में लहसुन का इस तरह करें प्रयोग, डैंड्रफ मिलेगा छुटकारा

Posted by - December 27, 2019 0
नई दिल्ली। सर्दियों में डैंड्रफ आज एक आम समस्‍या होती है, जिससे ज्‍यादातर महिलाएं परेशान रहती हैं। सर्दियों में तो…
CM Dhami

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - October 2, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि…