महाराष्ट्र: अतिक्रमण हटाने गई महिला अधिकारी पर अवैध फेरीवालों ने किया हमला, उंगलियां काट डाली

739 0

महाराष्ट्र के ठाणे में बेहद चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जहां अतिक्रमण हटाने के लिए गई महिला अधिकारी पर अवैध फेरीवालों ने हमला बोल दिया। ठाणे के कासर वाड़ी में यह भयानक घटना सामने आई है, जिसमें ठाणे म्यूनिसिपल कारपोरेशन की अधिकारी को भी अतिक्रमणकारियों ने नहीं बख्शा। एक सब्जी वाले ने महिला अधिकारी कल्पिता पिंपले और अन्य महानगरपालिका कर्मियों पर हमला कर दिया, महिला अधिकारी की दो उंगलियां कट गई।

महिला अधिकारी को खून बहता देख अवैध फेरीवाले वहां से फरार हो गए, महिला अधिकारी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 333 औऱ 353 के तहत कार्रवाई की गई है, उससे घटना को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। महिला अधिकारी को खून बहता देख अवैध फेरीवाले वहां से फरार हो गए. महिला अधिकारी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।

बेंगलुरू में खंडे से टकराई ऑडी कार, विधायक के बेटे-बहु समेत 7 लोगों की मौके पर ही मौत

पिंपले ठाणे म्यूनिसिपल कारपोरेशन में अतिरिक्त महानगर पालिका अधिकारी हैं. आरोपी फेरीवाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, महिला की तबियत स्थिर है।  पिंपले को ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल में उंगलियां जोड़ने के लिए ऑपरेशन किया जाएगा।

Related Post

21 दिन घर में रहो

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ ने राधिका के अभिनय की तारीफ , अभिनेत्री की बोलती बंद

Posted by - March 15, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने राधिका मदान को पत्र लिखकर उनके अभिनय की तारीफ की है। बता…
pawandeep

इंडियन आइडल के पूर्व विजेता पवनदीप ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात

Posted by - May 21, 2022 0
देहरादून। इंडियन आइडल रियलिटी शो के विजेता रहे गायक पवनदीप राजन (Pawandeep) ने आज देहरादून में मुख्यमंत्री (CM Dhami) से…
Chief Minister

कौन बनेगा मुख्यमंत्री? नए चेहरे पर मंथन शुरू, इनका नाम सबसे आगे

Posted by - March 11, 2022 0
देहरादून: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने प्रचंड जीत हासिल की है। निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
CM Dhami

शहीद नेगी को चिरस्थायी बनाए जाने के किए जाएंगे प्रयास: सीएम धामी

Posted by - April 11, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि शहीद नेगी की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने के लिए प्रयास…