महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक में उठी आवाज, धार्मिक स्थलों से हटाए जाए लाउडस्पीकर

780 0

कर्नाटक: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे के बयान के बाद अब कर्नाटक (Karnataka) में लाउडस्पीकर (loudspeakers) पर अजान को लेकर बहस शुरू हो गई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने भी इस मामले में मंगलवार को बयान दिया है।

सीएम बोम्मई ने कहा कि यह हाई कोर्ट का आदेश है और सब कुछ बात करके या लोगों को समझाकर करना ही जरूरी नहीं है। नियम केवल अजान के लिए नहीं बल्कि जहां भी लाउडस्पीकर लगाए जाते हैं, उनको संज्ञान में लेकर कार्रवाई होनी चाहिए।

इससे पहले कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने कहा था कि राज्य में मस्जिदों के ऊपर लाउडस्पीकर लगाकर अजान करने संबंध में एक हल निकालने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब स्कूल जा सकेगी आरती

सोमवार को एमएनएस चीफ राज ठाकरे की टिप्पणी के बाद ईश्वरप्पा ने कहा था कि जो काम राज ठाकरे या राम सेना कर रही है वह काम मुस्लिम समुदाय से बात करके आसानी से कर लिया जाना चाहिए। लंबे समय से छात्रों, बुजुर्गों और गरीबों की शिकायत रही है कि सुबह लाउडस्पीकर की आवाज से उन्हें परेशानी होती है।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की कीमत का मीटर चालू, फिर 80 पैसे की बढ़ोतरी

 

Related Post

cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने जनसमस्याओं पर की फरियादियों से बात

Posted by - July 11, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने, मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर अपनी समस्या बताने वाले फरियादियों से बातचीत करते…
cm yogi

तत्परता से करें लोगों की समस्याओं का निस्तारण : सीएम योगी

Posted by - September 22, 2024 0
गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लगातार तीसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का…
UPSIDA

UPSIDA में नागरिक सुविधा केंद्र का शुभारंभ, निवेशकों-उद्यमियों की समस्या का होगा तुरंत निस्तारण

Posted by - January 9, 2024 0
लखनऊ/कानपुर। निवेश मित्र में 96 प्रतिशत संतोषजनक परिणामों से उत्साहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा एवं निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश राज्य…